REET Kya Hai 2026? पूरी जानकारी (Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, REET Full Form)

REET Kya Hai: अगर आपने B.Ed. कोर्स पूरा कर लिया है, तो आपने राजस्थान में REET परीक्षा के बारे में ज़रूर सुना होगा। राजस्थान में सरकारी टीचर बनने के लिए REET परीक्षा पास करना ज़रूरी है। REET के ज़रिए, उम्मीदवार राज्य में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए योग्य हो जाता है, फिर आपको परीक्षा को पास करना होगा इसके बाद में आपको सरकारी स्कूल में प्राइमरी क्लास ( 1 से 8) तक की क्लास में विधार्थियों को पढना होता है।

इस लेख में, हम आपको REET क्या है, इसका पूरा नाम, योग्यता की शर्तें, उम्र सीमा, फीस, परीक्षा का पैटर्न, REET और CTET के बीच का अंतर और विस्तारित जानकारी आपको बताने वाले है।

REET Full Form

संक्षिप्त नामपूरा नाम
REETRajasthan Eligibility Examination for Teachers
हिंदी नामराजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा

REET का आयोजन Board of Secondary Education Rajasthan (BSER), Ajmer द्वारा करवाया जाता है।

REET परीक्षा क्या होती है? (What is Reet?)

REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित एक Teacher Eligibility Test (TET) होता है। इसका उद्देश्य प्राथमिक (Class 1–5) और उच्च प्राथमिक (Class 6–8) विद्यालयों के लिए योग्य शिक्षकों का चयन करना होता है।

REET केवल पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान की शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) में आवेदन करने के योग्य बनते हैं।

REET Details Course एक नज़र में

Article Explain
परीक्षा का नामREET PRE
रीट का पूरा नाम Rajasthan Eligibility Examination for Teachers
आयोजन संस्थाBoard of Secondary Education Rajasthan (BSER)
परीक्षा प्रकारTeacher Eligibility Test
लेवलLevel 1 & Level 2
Certificate Valied Life Time
नेगेटिव मार्किंगनहीं
REET official websitereet2024.co.in

REET में कितने लेवल होते हैं?

REET परीक्षा दो लेवल पर आयोजित करवाई जाती है। जिसमे निम्न प्रकार से होते है

Reet Level 1

  • कक्षा 1 से 5 तक के विधार्थियों को पढना होता है
  • यदि आप प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनना चाहते हैं तो Level 1 देना होगा।
Rajasthan Government Primary Schools 2025 Update | Jaipur Jalore | राजस्थान में खुलेंगे 44 नए सरकारी प्राइमरी स्कूल: जयपुर में सबसे ज्यादा चार, 7 नए जिलों में 10 स्कूलों को मंजूरी; अभी अस्थायी भवन में चलेंगे - Bikaner News | Dainik Bhaskar

Reet Level 2

  • कक्षा 6 से 8 तक के विधार्थियों को पढना होता है
  • यदि आप उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनना चाहते हैं तो Level 2 देना होगा।
TRM Gallery – Best English Medium CBSE School Churu

REET 2026 के लिए योग्यता

रीट की पात्रता परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए आपको पास में दोनों लेवल के लिए अलग अलग योग्यता होनी चाहिए जो हमने आपको लेवल के अनुसार निचे बताई है :

Level 1 (Class 1–5)

योग्यताविवरण
12वीं पासन्यूनतम 50% अंक (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
D.El.Ed / BSTC2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष

Level 2 (Class 6–8)

योग्यताविवरण
स्नातक (Graduation)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से
B.Ed / B.A. B.Ed / B.Sc. B.Edमान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम

REET की आयु सीमा

REET परीक्षा के लिए कोई भी न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की होती है। यदि अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करता है, तो वह आवेदन फॉर्म भर सकता है।

REET Exam Pattern 2026

REET पात्रता परीक्षा में MCQ-आधारित 150 सवाल पूछे जाते है, जिन्हें छात्रों को 2 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा। इसमें गलत उत्तर देने पर कोई भी नकारात्मक अंक नही काटे जाते है

REET Level 1 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा-I3030
भाषा-II3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

REET Level 2 Exam Pattern

विषयप्रश्नअंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र3030
भाषा-I3030
भाषा-II3030
गणित एवं विज्ञान / सामाजिक अध्ययन6060
कुल150150

REET में आवेदन कैसे करें?

जब REET का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है, तब अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. आधिकारिक REET पोर्टल खोलें।
  2. होम पेज पर New Registration करें।
  3. व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  4. शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें।
  5. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट सुरक्षित रखें।

REET और CTET के बीचे में क्या अंतर होता है ?

REETCTET
राजस्थान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षाराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा
राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए मान्यकेंद्र सरकार के स्कूलों और देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षक पदों के लिए उपयोगी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित की जाती हैकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाती है
मुख्य रूप से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए उपयोगीपूरे भारत में विभिन्न शिक्षण अवसरों के लिए उपयोगी

REET Certificate Validity

साल 2026 से REET पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन कर दी गई है। अब एक बार परीक्षा पास करने के बाद, आपको दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

REET पास करने के बाद क्या बन सकते हैं?

REET पास करने के बाद आप राजस्थान में विभिन्न शिक्षक पदों के लिए पात्र बन जाते हैं।

पदकक्षा
प्राथमिक शिक्षकClass 1–5
उच्च प्राथमिक शिक्षकClass 6–8
सरकारी विद्यालय शिक्षकराजस्थान शिक्षा विभाग
निजी विद्यालय शिक्षकPrimary & Middle School

REET की तैयारी कैसे करें?

अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही रणनीति अपनाना जरूरी है।

  • नवीनतम REET Syllabus पढ़ें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  • रोज़ 2–3 घंटे अध्ययन करें।
  • बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पर विशेष ध्यान दें।
  • भाषा विषय की नियमित प्रैक्टिस करें।
  • साप्ताहिक Mock Test अवश्य दें।

REET के फायदे

  • राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का अवसर
  • Teacher Eligibility Certificate प्राप्त होता है
  • सरकारी एवं निजी दोनों स्कूलों में अवसर
  • स्थिर करियर और सम्मानजनक नौकरी
  • भविष्य की शिक्षक भर्ती में पात्रता

REET और RTET में अंतर

कई विद्यार्थी REET और RTET को लेकर भ्रमित रहते हैं।

बिंदुREETRTET
पूरा नामRajasthan Eligibility Examination for TeachersRajasthan Teacher Eligibility Test
वर्तमान नामREETपुराना नाम
उद्देश्यशिक्षक पात्रताशिक्षक पात्रता
मान्यतावर्तमान परीक्षापूर्व नाम

सरल शब्दों में, RTET का नया नाम REET है।

REET Kya Hai -FAQ

REET क्या है?

REET राजस्थान की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसे BSER के द्वारा आयोजित किया जाता है।

REET कौन दे सकता है?

रीट की परीक्षा को 12वीं + D.El.Ed (Level 1) तथा Graduation + B.Ed (Level 2) पास वाले अभ्यर्थी दे सकते हैं।

क्या REET में नेगेटिव मार्किंग होती है?

नहीं, REET परीक्षा में Negative Marking नहीं होती।

REET Level 1 और Level 2 में क्या अंतर है?

REET की Level 1 कक्षा 1–5 के लिए और Level 2 कक्षा 6–8 के लिए आयोजित किया जाता है।

1 thought on “REET Kya Hai 2026? पूरी जानकारी (Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, REET Full Form)”

Leave a Reply