PTET Kya Hai 2026? योग्यता, फीस, सिलेबस, एडमिशन और करियर की पूरी जानकारी

PTET Kya Hai: PTET राजस्थान का एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) है जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को 2 Year B.Ed तथा 4 Year Integrated B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। यदि आपका सपना सरकारी या प्राइवेट स्कूल में शिक्षक बनने का है, तो PTET आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है।

इस लेख के जरिये जानेंगे कि PTET क्या है, PTET Full Form, योग्यता, आयु सीमा, फीस, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, एडमिशन प्रक्रिया, करियर विकल्प और सैलरी जैसी सभी जानकारी के बारे में विस्तार से बात करेगे।

PTET क्या है? (PTET Kya Hai)

PTET (Pre Teacher Education Test) राजस्थान की शिक्षक शिक्षा प्रवेश परीक्षा होती है। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो B.Ed या 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड शिक्षक शिक्षा कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। PTET की ऑफिसियल वेबसाइट Ptetvmoukota2026.in है।

राजस्थान में PTET के माध्यम से सरकारी एवं निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा में सफल होने के बाद मेरिट और काउंसलिंग के आधार पर कॉलेज आवंटित किया जाता है।

PTET Full Form

PTET का पूरा नाम Pre Teacher Education Test होता है इसका हिंदी अर्थ प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (शिक्षक शिक्षा पूर्व प्रवेश परीक्षा) के नाम भी जाना जाता है।

PTET Course कितने प्रकार का होता है?

PTET एक प्रवेश परीक्षा के रूप में करवाई जाती है ये दो प्रकार की होती है इसमें आपको 2 साल बीएड और 4 साल इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन दिया जाता है :

  • 2 Year B.Ed: Graduation के बाद यह कोर्स स्नातक (BA, BSc, BCom आदि) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए बीएड में प्रवेश लेने के लिए होता है।
  • 4 Year Integrated B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed: 12th के बाद यह कोर्स 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए है जिसमें ग्रेजुएशन और B.Ed साथ-साथ कराया जाता है।

इसे भी पढ़े: BA BEd क्या है, योग्यता, फीस, एडमिशन, सिलेबस, सैलरी और करियर की पूरी जानकारी

PTET और BEd में क्या- अंतर है?

बहुत से विद्यार्थी PTET और B.Ed को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग हैं।

आधारPTETB.Ed
प्रकारप्रवेश परीक्षाडिग्री कोर्स
उद्देश्यकॉलेज में प्रवेशशिक्षक प्रशिक्षण
अवधि3 घंटे की परीक्षा2 वर्ष
योग्यता12वीं / ग्रेजुएशनPTET के बाद प्रवेश
परिणाममेरिट व काउंसलिंगडिग्री प्राप्त

PTET 2026 के लिए योग्यता (Eligibility)

पीटीईटी का फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास में 2 वर्षीय और 4 वर्षीय बीएड करने के लिए आपको अलग अलग पात्रता रखी गई जो निम्नप्रकार से है :

2 Year BEd के लिए योग्यता

मापदंडविवरण
शैक्षणिक योग्यताGraduation पास
न्यूनतम अंकसामान्यतः 50%
आरक्षित वर्गनियमानुसार छूट
मान्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय

4 Year B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed के लिए योग्यता

मापदंडविवरण
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
न्यूनतम अंकसामान्यतः 50%
विषयArts / Science
बोर्डमान्यता प्राप्त बोर्ड

PTET Age Limit 2026

PTET में आयु सीमा को लेकर आपको वर्तमान नोटिफिकेशन के आधार पर देख सकते है

PTET 2026 Application Fees

Courseअनुमानित फीस
2 Year B.Ed₹500
4 Year Integrated₹500

PTET के लिए जरूरी Documents

जब आप खुद या ई मित्र पर फॉर्म भरवाते जायोगे तो आपके पास में इन डॉक्यूमेंट को पीडीऍफ़ में अपलोड करना होगा :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • Graduation Marksheet
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

PTET Exam Pattern 2026

PTET की परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) करवाई जाती है। पेपर को हल करने के लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जाता है इस पेपर में 200 प्रश्न पूछे जाते है जो 600 नंबर के होते है गलत उत्तर देने पर कोई भी नकारात्मक अंक नही किये जाते है:

विषयप्रश्नअंक
Mental Ability50150
Teaching Aptitude50150
General Awareness50150
Language Proficiency50150
कुल200600

PTET Syllabus 2026

PTET का सिलेबस चार मुख्य भागों में विभाजित होता है।

  • Mental Ability : Reasoning, Logical Thinking, Analogy, Series, Classification, Problem Solving
  • Teaching Aptitude : Teaching Interest, Leadership, Communication, Creativity, Professional Attitude
  • General Awareness : Rajasthan GK, Indian History, Geography, Constitution, Current Affairs
  • Language Proficiency: Hindi Grammar, English Grammar, Vocabulary, Comprehension

PTET की तैयारी कैसे करें?

यदि आप पहली बार PTET परीक्षा दे रहे हैं, तो यह रणनीति काफी उपयोगी हो सकती है।

  1. सबसे पहले पूरा सिलेबस समझें।
  2. पिछले 5–10 वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
  3. रोज 2–3 घंटे नियमित अध्ययन करें।
  4. राजस्थान GK और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।
  5. साप्ताहिक Mock Test अवश्य दें।

PTET में अच्छे अंक कितने माने जाते हैं?

हर साल कट ऑफ अलग अलग होती है लेकिन आपके समझने के लिए ये है :

अंकसंभावना
500+उत्कृष्ट
450–500बहुत अच्छी
400–450अच्छी
350–400औसत

PTET के बाद क्या होता है?

जब आप परीक्षा को पास कर लेते है तो निम्नलिखित प्रकिरिया होती है:

  1. सबसे पहले तो PTET Result जारी होता है।
  2. ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन।
  3. कॉलेज विकल्प भरना।
  4. मेरिट के आधार पर सीट आवंटन।
  5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
  6. फीस जमा कर एडमिशन।

PTET के बाद कौन-कौन से Career Options उपलब्ध हैं?

PTET के माध्यम से B.Ed या Integrated B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के लिए शिक्षा क्षेत्र में अनेक करियर विकल्प उपलब्ध हो जाते हैं। वर्तमान समय में शिक्षकों की मांग सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है।

यदि आपने PTET के बाद B.Ed पूरा कर लिया है, तो आप विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Career Optionविवरण
Primary Teacherकक्षा 1 से 5 तक अध्यापन
Upper Primary Teacherकक्षा 6 से 8 तक अध्यापन
Secondary Teacherकक्षा 9 और 10
Senior Secondary Teacherकक्षा 11 और 12
School Lecturerविषय विशेषज्ञ शिक्षक
Coaching Teacherकोचिंग संस्थानों में अध्यापन
Education Counselorशैक्षणिक मार्गदर्शन
Content WriterEducational Content Writing
Online Tutorऑनलाइन पढ़ाने का अवसर
Private School Teacherनिजी विद्यालयों में नौकरी

PTET के बाद Government Jobs

BEd कोर्स पूरा करने के बाद अभ्यर्थी विभिन्न सरकारी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।

  1. REET Teacher
  2. Rajasthan 3rd Grade Teacher
  3. Rajasthan School Lecturer
  4. Kendriya Vidyalaya Teacher (KVS)
  5. Navodaya Vidyalaya Teacher (NVS)
  6. DSSSB Teacher
  7. Army Public School Teacher
  8. State Education Department Jobs

PTET के बाद Private Sector Jobs

  • CBSE School Teacher
  • ICSE School Teacher
  • Private School Faculty
  • Coaching Teacher
  • Online Educator
  • Academic Coordinator
  • Educational Consultant
  • Subject Expert
  • Tutor
  • E-Learning Faculty

PTET के बाद Higher Studies Options

यदि आप शिक्षा क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करना चाहते हैं, तो B.Ed के बाद उच्च शिक्षा भी कर सकते हैं।

Courseअवधि
M.Ed2 वर्ष
MA Education2 वर्ष
M.Phil Educationविश्वविद्यालय अनुसार
PhD Education3–5 वर्ष
NET/SETपात्रता परीक्षा

PTET करने के बाद जरूरी Skills

एक सफल शिक्षक बनने के लिए केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि कुछ महत्वपूर्ण कौशल की भी जरूरत होती हैं।

  • Communication Skills
  • Leadership Skills
  • Classroom Management
  • Time Management
  • Problem Solving
  • Presentation Skills
  • Digital Teaching Skills
  • Subject Knowledge
  • Creativity
  • Student Handling Skills

PTET करने के फायदे

PTET को करने के भी कुछ Advantages होते है :

  1. शिक्षक बनने का सीधा मार्ग।
  2. सरकारी नौकरी के अवसर।
  3. सम्मानजनक करियर।
  4. स्थिर आय और भविष्य।
  5. समाज सेवा का अवसर।
  6. निजी एवं सरकारी दोनों क्षेत्रों में रोजगार।
  7. महिलाओं के लिए लोकप्रिय करियर विकल्प।
  8. उच्च शिक्षा के अनेक अवसर।

PTET करने के नुकसान

PTET को करने के भी कुछ Disadvantages होते है :

  1. सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता अधिक होती है।
  2. B.Ed के बाद भी भर्ती परीक्षा देनी पड़ती है।
  3. चयन प्रक्रिया में समय लग सकता है।
  4. प्रारंभिक निजी नौकरी में वेतन कम हो सकता है।
  5. लगातार अध्ययन और तैयारी आवश्यक होती है।

PTET किसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है?

PTET उन विद्यार्थियों के लिए सबसे बेहतर विकल्प है जो:

  • शिक्षक बनना चाहते हैं।
  • शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
  • सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
  • स्थायी और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं।
  • बच्चों को पढ़ाने में रुचि रखते हैं।

PTET की तैयारी के लिए Best Books

विषयपुस्तक
Mental AbilityReasoning Book
Teaching AptitudeTeaching Aptitude Guide
GKRajasthan General Knowledge
LanguageHindi & English Grammar

PTET Important Tips

  • पहले पूरा सिलेबस पहले पढ़ें।
  • रोज कम से कम 2 Mock Test प्रति सप्ताह दें।
  • पुराने प्रश्नपत्र हल करें।
  • राजस्थान GK नियमित पढ़ें।
  • समय प्रबंधन का अभ्यास करें।
  • OMR भरने की प्रैक्टिस करें।

PTET FAQ

PTET क्या है?

PTET राजस्थान की शिक्षक शिक्षा प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से B.Ed और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड शिक्षक शिक्षा कोर्स में प्रवेश ले सकते है।

PTET के लिए योग्यता क्या है?

2 वर्षीय B.Ed के लिए Graduation तथा 4 वर्षीय Integrated Course के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है।

क्या PTET में Negative Marking होती है?

नहीं, सामान्यतः PTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

2 thoughts on “PTET Kya Hai 2026? योग्यता, फीस, सिलेबस, एडमिशन और करियर की पूरी जानकारी”

Leave a Reply