12th Ke Baad Teacher Kaise Bane: 12वी पास करने के बाद में टीचर कैसे बने

12th Ke Baad Teacher Kaise Bane: अगर आपने 12वीं पास कर ली है और आपका मन बच्चों को पढ़ाने में लगता है, तो आपके मन में एक सवाल जरूर आया होगा—12th Ke Baad Teacher Kaise Bane? क्या 12वीं के तुरंत बाद शिक्षक की नौकरी मिल सकती है? कौन-सा course करना होगा? BEd जरूरी है या D.El.Ed? और अगर सरकारी स्कूल में teacher बनना है तो CTET या REET में से कौन-सी परीक्षा देनी होगी?

इन सवालों का जवाब एक ही लाइन में देना मुश्किल है, क्योंकि शिक्षक बनने का रास्ता आपकी 12वीं की stream, चुने गए subject, teaching level और career goal पर निर्भर करता है।

इस लेख में हम आपको 12वीं के बाद teacher बनने के लिए कौन-कौन से courses और exams होते हैं, सरकारी और private teaching career में क्या अंतर है और शुरुआत में किन गलतियों से बचना चाहिए। इस सभी के बारे में बात करने वाले है।

टीचर कितने प्रकार के होते है ?

टीचर बनने के लिए आपको पहले अपनी योग्यता और किस क्लास को पढ़ाने चाहते है इसके बारे में आप पहले ही सोच ले टीचर निम्नप्रकार के होते है :

  • Primary Teacher (PRT)
  • Trained Graduate Teacher (TGT)
  • Post Graduate Teacher (PGT)
  • College Lecturer

12th Ke Baad Teacher Kaise Bane?

12वीं के बाद teacher बनने के लिए सबसे पहले आपको यह तय करना होगा कि आप Primary Teacher, Upper Primary Teacher, Secondary Teacher या Senior Secondary Teacher में से किस level पर पढ़ाना चाहते हैं।

आमतौर पर रास्ता कुछ इस तरह का होता है:

12वीं → Teacher Training Course → Eligibility Exam/Recruitment → Teacher Job

लेकिन हर teaching level के लिए qualification अलग अलग रखी गई है।

उदाहरण के लिए, अगर कोई विद्यार्थी छोटे बच्चों को पढ़ाना चाहता है तो उसके लिए D.El.Ed या BSTC जैसे elementary teacher education courses करने के बाद में पढ़ा सकते हैं। वहीं आगे चलकर कक्षा 9 से 12 तक किसी specific subject को पढ़ाने के लिए graduation और फिर संबंधित teacher education qualification की डिग्री को करना होता है।

इसलिए केवल यह सोचकर कोई course न चुनें कि “इससे teacher की नौकरी जल्दी मिल जाएगी।” पहले अपना target teaching level तय करले।

इसे भी पढ़े: REET के बारे में विस्तार से जाने

12वीं के बाद Teacher बनने के लिए कौन-से Course कर सकते हैं?

12वीं के बाद teaching career शुरू करने के लिए कई educational रास्ते उपलब्ध करवाए गये हैं। इनमें से प्रमुख हैं:

1. D.El.Ed

D.El.Ed यानी Diploma in Elementary Education elementary level teaching के लिए बनाया गया teacher education course होता है।

अगर आपका लक्ष्य छोटे बच्चों यानी primary/elementary classes को पढ़ाने का है, तो यह एक महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है।

इस course में केवल किताबों का ज्ञान नहीं होता, बल्कि teaching methodology, child development और classroom management जैसी चीजों पर भी ध्यान दिया जाता है।

मान लीजिए किसी विद्यार्थी को बच्चों के साथ काम करना पसंद है और वह primary classes में teaching करना चाहता है। उसके लिए D.El.Ed जैसी qualification उसके career plan का हिस्सा बन सकती है।

हालांकि admission और teacher recruitment की eligibility राज्य तथा संबंधित notification के अनुसार अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले official notification जरूर पढ़ लेना चाहिए।

2. B.A. + B.Ed

अगर आपका लक्ष्य आगे चलकर secondary या higher classes में किसी subject को पढ़ाना है, तो graduation के बाद B.Ed कर सकते है।

उदाहरण के लिए:

12वीं → B.A. → B.Ed → Teacher Eligibility/Recruitment Exam → Teacher Job

अगर आपने 12वीं में Arts लिया है और आगे Hindi, English, History, Geography या Political Science जैसे subjects में आपकी रुचि है, तो graduation में संबंधित subject चुनना आपके future teaching career के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

3. B.Sc. + B.Ed

अगर आप Science background वाले students है तो आप B.Sc. के बाद B.Ed एक अच्छा academic रास्ता बन सकता है।

उदाहरण:

12वीं Science → B.Sc. → B.Ed → Teacher Recruitment

अगर कोई विद्यार्थी Biology पढ़ना पसंद करता है और आगे science subject teacher बनना चाहता है, तो graduation में संबंधित subject को गंभीरता से पढ़ कर तैयारी कर सकते है।

4. B.Com. + B.Ed

Commerce students भी teaching career चुन सकते हैं। B.Com के बाद B.Ed करके संबंधित teaching opportunities के लिए eligibility हो सकते है।

हालांकि कौन-सा subject और कौन-सी post आपके लिए eligible होगी, यह recruitment rules पर निर्भर करता है।

5. Integrated Teacher Education Program

कुछ students 12वीं के बाद integrated teacher education programme करना पसंद करते हैं, जिसमें graduation और teacher education को एक integrated pathway में पढ़ाया जाता है।

ऐसे courses उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो 12वीं के बाद से ही teaching career को लेकर clear होते हैं।

Admission लेने से पहले course की recognition, eligibility, duration और admission process एक बार जरुर देख ले।

क्या 12वीं के बाद सीधे सरकारी Teacher बन सकते हैं?

अगर आपको 12वी के बाद सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाहते है तो आपको BSTC या PTET 4 वर्षीय कोर्स करके आप प्राइमरी टीचर बनने के योग्यत हो जाते है अभी भी आपको राज्य के अनुसार पात्रता परीक्षा और भर्ती नोटिफिकेशन का फॉर्म भर कर परीक्षा में पास होकर बन सकते है

  1. सबसे पहले तो आप 12वीं क्लास को पास करें।
  2. संबंधित elementary teacher education course की eligibility देखें।
  3. D.El.Ed जैसे मान्य teacher training programme के बारे में जानकारी लें।
  4. संबंधित teacher eligibility test की requirements समझें।
  5. राज्य की teacher recruitment notification पर नजर रखें।
  6. Recruitment process में निर्धारित परीक्षा/selection stages पूरा करें।

CTET और REET में क्या अंतर है?

अगर आप teacher बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो CTET और REET जैसे नाम बार-बार सुनने को मिले होगे।

CTET यानी Central Teacher Eligibility Test केंद्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा होती है। इसे CBSE के द्वारा करवाया जाता है।

वहीं REET यानी Rajasthan Eligibility Examination for Teachers राजस्थान में शिक्षक पात्रता से जुड़ी परीक्षा होती है।

सरल तरीके से समझें:

परीक्षामुख्य उद्देश्य
CTETCentral teacher eligibility
REETRajasthan teacher eligibility

Secondary और Senior Secondary Teacher कैसे बनें?

अगर आपका सपना कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाना है, तो रास्ता primary teaching से अलग हो सकता है।

ऐसे career में graduation, postgraduate qualification, B.Ed और subject-specific eligibility मागी जाती है।

उदाहरण के लिए अगर आपको Hindi विषय का टीचर बनाना चाहते है। तो आपको graduation में Hindi subject को चयन कर सकते है, इसके बाद में आप MA भी हिंदी से कर सकते है जिससे आपकी 2nd और 1st ग्रेड की योग्यता पूरी हो सके

इसी तरह से आप Mathematics, English, Science, History या Geography जैसे subjects के लिए भी subject qualification को पूरा कर सकते है।

इसलिए शुरुआत में ही तय करें:

  • मैं कौन-सा subject पढ़ाना चाहता हूं?
  • मुझे किस class level पर teaching करनी है?
  • मैं private school में जाना चाहता हूं या government school में?
  • मुझे Rajasthan में नौकरी चाहिए या दूसरे राज्यों में भी अवसर देखना है?

इस लिए आपको पहले ही इन चार सवालों के जवाब पता होना चाहिए जिससे आगे भविष्य में कोई परेशनी नही हो।

Teacher बनने के लिए कौन-कौन सी Skills जरूरी हैं?

  • Communication Skills
  • Subject Knowledge
  • Classroom Management
  • Patience
  • Digital Teaching Skills

12वीं के बाद Teacher बनने की तैयारी कैसे शुरू करें?

12वी के बाद में टीचर की तेयारी के लिए सबसे पहले तो आप BSTC में एडमिशन ले इसके बाद में प्राइमरी टीचर के लिए आप सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ऑफिसियल वेबसाइट से पीडीऍफ़ डाउनलोड करके सब्जेक्ट और टॉपिक देखे इसके अनुसार ही आप आगे तैयारी शुरू करे

Teacher बनने की तैयारी में होने वाली सामान्य गलतियां

कई students शुरुआत में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिन्हें आसानी से avoid किया जा सकता है।

पहली गलती: सिर्फ degree के बारे में सोचना और recruitment eligibility न देखना।

दूसरी गलती: बिना interest के subject को ले लेना।

तीसरी गलती: केवल memorization पर depend रहना।

चौथी गलती: official notification पढ़े बिना YouTube या social media की information पर भरोसा करना।

पांचवीं गलती: teaching skill को ignore करना।

एक simple habit अपनाएं—जब भी कोई teacher recruitment notification आए, उसकी official eligibility, age limit, qualification, exam pattern और important dates ऑफिसियल वेबसाइट से आप खुद देख ले।

12th Ke Baad Teacher बनने में कितना समय लग सकता है?

इसका अब कोई फिक्स उत्तर नही है ये आपकी टीचर भर्ती की तैयारी पर देखा जा सकता है अगर आपने सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के आधार पर सही से टॉपिक कवर किये है तो फायदा हो सकता है अब आपको इसके लिए पुराने पेपर पर मोडल पेपर को हल करना चाहिये

Important Links

PTET Official Websiteptetvmoukota2026.in
BSTC Official Websitehttps://predeledraj2026.com
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

12th Ke Baad Teacher Kaise Bane – FAQs

क्या 12वीं के बाद teacher बनने के लिए BEd जरूरी है?

हर teaching post के लिए BEd जरूरी नहीं होता। Qualification teaching level और recruitment rules के अनुसार बदल सकती है। इसलिए जिस post को target कर रहे हैं उसकी official eligibility एक बारे देख ले।

क्या 12वीं के बाद D.El.Ed कर सकते हैं?

हा 12वी के बारे में DELED प्रवेश परीक्षा को पास करके आप कर सकते है

CTET पास करने के बाद सरकारी teacher की नौकरी पक्की हो जाती है?

नही CTET एक टीचर पदों की केन्द्रीय पात्रता परीक्षा होती है इसमें आपको सरकारी नोकरी नही मिलती है

Leave a Reply