MPEd Course Details 2026: MPEd क्या है, योग्यता, फीस, सिलेबस, एडमिशन, सैलरी और करियर की पूरी जानकारी

MPEd Course Details 2026: क्या आप भी Physical Education, Sports Coaching या Teaching में अपना करियर बनाना चाहते है तो आपके लिए सबसे अच्छा MPEd (Master of Physical Education) हो सकता है क्योकि ये एक पोस्टग्रेजुएट कोर्स है उन उन सभी छात्रों के लिए बनाया है जो खेल, फिटनेस, स्पोर्ट्स साइंस और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उन्नत ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं।

आज के समय में भारत में भी खेलो के बढ़ते महत्व और स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयो में योग्य Physical Education Teachers, Sports Coaches और Sports Officers की बढ़ती मांग के कारण MPEd कोर्स की लोकप्रियता में लगातार माग बढ़ रही है यह कोर्स 2 वर्षीय (4 सेमेस्टर) में प्रोफेशनल पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम है जिसमे विधार्थियों को खेल विज्ञान, खेल मनोविज्ञान, व्यायाम शरीर विज्ञान, रिसर्च मेथडोलॉजी और आधुनिक खेल प्रशिक्षण जैसे विषयो की पढाई करवाई जाती है।

आज इस लेख के जरिए आपको हम MPEd Course Details in Hindi, Eligibility, Admission Process, Course Fees, Syllabus, Career Scope, Salary, Top Colleges और Job Opportunities की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताने वाले है।

MPEd Full Form

MPEd का पूरा नाम Master of Physical Education होता है। और हिंदी में इसे मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन या शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर कहा जाता है।

MPEd Course Overview

विवरणजानकारी
Course NameMaster of Physical Education (M.P.Ed.)
Course LevelPostgraduate (PG)
Course Duration2 वर्ष (4 Semester)
प्रवेश स्तरPost Graduation Course
न्यूनतम योग्यताB.P.Ed. या समकक्ष (विश्वविद्यालय के नियम अनुसार)
Admission ProcessEntrance Exam / Merit (University के अनुसार)
Course ModeRegular
परीक्षा प्रणालीSemester System
करियर क्षेत्रTeaching, Coaching, Sports Management, Fitness Industry

इसे भी पढ़े: Polytechnic Course Details

MPEd Course Kya Hai?

MPEd एक Professional Postgraduate Course होता है इसमें आपको Physical Education एवं Sports Science के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्रदान करता है।

इस कोर्स में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण (Practical Training) भी दिया जाता है। इसमें खेल प्रशिक्षण, फिटनेस मैनेजमेंट, खेल मनोविज्ञान, खेल पोषण, रिसर्च और आधुनिक खेल तकनीकों के बारे में सिखाया जाता है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स अकादमी, फिटनेस सेंटर और खेल संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य कर सकते हैं।

MPEd Course Duration

MPEd कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है, आपको इन दो सालो में 4 सेमेस्टर में विभाजित किया गया है।

विवरणजानकारी
कुल अवधि2 वर्ष
कुल सेमेस्टर4
Course TypeFull Time

MPEd Course Eligibility

MPEd में प्रवेश लेने के लिए अभ्यार्थी के पास में आवश्यक पात्रता होनी अनिवार्य है इसमें विश्वविद्यालय के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है लेकिन लगभग निम्न योग्यता जरुरी है

योग्यताविवरण
शैक्षणिक योग्यताB.P.Ed. या समकक्ष डिग्री
न्यूनतम अंकसामान्यतः 50% (विश्वविद्यालय के अनुसार अलग हो सकते हैं)
आरक्षित वर्गनियमानुसार अंक में छूट
प्रवेशEntrance Exam / Merit

MPEd Admission Process 2026

अधिकांश विश्वविद्यालयों में MPEd एडमिशन की प्रक्रिया निम्न प्रकार होती है।

  1. विश्वविद्यालय के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में फॉर्म डेट में आवेदन करना।
  2. अपनी पात्रता की जांच करना।
  3. MPED की प्रवेश परीक्षा में भाग लेना (यदि लागू हो तो)।
  4. मेरिट सूची जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन करवाएं।
  5. फीस जमा करके प्रवेश सुनिश्चित करें।

कुछ विश्वविद्यालय मेरिट आधारित प्रवेश देते हैं, जबकि कई संस्थान Entrance Test + Physical Test + Interview के आधार पर चयन करते हैं।

MPEd Entrance Exams

भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय MPEd में प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षाएँ आयोजित करवाई जाती हैं।

  • CUET PG (जहाँ लागू हो)
  • विश्वविद्यालय स्तरीय Entrance Exam
  • LPU Entrance Test (कुछ निजी विश्वविद्यालय)
  • राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएँ (जहाँ लागू हों)

MPEd Course करने के प्रमुख फायदे

  • Physical Education में विशेषज्ञता प्राप्त होती है।
  • Sports Teacher और Lecturer बनने के अवसर बढ़ते हैं।
  • Sports Coach एवं Fitness Expert के रूप में करियर बनाया जा सकता है।
  • Sports Research और Sports Management में अवसर मिलते हैं।
  • सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के विकल्प उपलब्ध होते हैं।
  • आगे Ph.D. करके Teaching एवं Research में करियर बनाया जा सकता है।

MPEd Course Fees 2026

MPEd (Master of Physical Education) की फीस सरकारी और निजी कॉलेजों के अनुसार अलग अलग होती है। आपको सरकारी कॉलेज विश्वविद्यालयों में फीस कम होती है, जबकि निजी संस्थानों में यह अधिक हो सकती है। लगभग पूरे कोर्स की फीस ₹10,000 से ₹2,00,000 के बीच हो सकती है।

कॉलेज का प्रकारअनुमानित फीस
सरकारी कॉलेज₹10,000 – ₹50,000
निजी कॉलेज₹50,000 – ₹2,00,000

MPEd Course Subjects

MPEd कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषय शामिल होते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को Physical Education, Sports Science और Coaching में विशेषज्ञ बनाना है।

मुख्य विषयों में शामिल हैं:

  • Sports Psychology
  • Exercise Physiology
  • Sports Biomechanics
  • Research Methodology
  • Sports Training
  • Health Education
  • Sports Nutrition
  • Kinesiology
  • Yoga Education
  • Test, Measurement and Evaluation
  • Sports Management
  • ICT in Physical Education
  • Athletic Care and Rehabilitation

MPEd Semester Wise Syllabus

MPED में सेमेस्टर वाइज आपको सिलेबस हमने निचे बताया है जो निम्न प्रकार से है:

MPEd First Semester

  • Research Process in Physical Education
  • Applied Statistics
  • Test, Measurement & Evaluation
  • Practical Games

MPED Second Semester

  • Sports & Exercise Physiology
  • Scientific Principles of Sports Training
  • Yogic Science
  • Practical Coaching

MPED Third Semester

  • Health Education
  • Sports Nutrition
  • Sports Psychology
  • ICT in Physical Education

MPED Fourth Semester

  • Kinesiology & Biomechanics
  • Athletic Care & Rehabilitation
  • Dissertation / Research Project
  • Internship & Practical Training

Top MPEd Colleges in India

यदि आप MPEd करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित संस्थानों पर विचार कर सकते हैं:

कॉलेजराज्य
Banaras Hindu University (BHU)उत्तर प्रदेश
University of Delhi (https://www.du.ac.in/)दिल्ली
University of Rajasthanराजस्थान
Mumbai Universityमहाराष्ट्र
Lovely Professional Universityपंजाब
Bharati Vidyapeethमहाराष्ट्र

Skills Required for MPEd

MPEd में सफलता पाने और बेहतर करियर बनाने के लिए निम्न कौशल उपयोगी हैं।

  • Leadership Skills
  • Communication Skills
  • Physical Fitness
  • Team Management
  • Coaching Skills
  • Research Ability
  • Problem Solving
  • Decision Making
  • Sports Management
  • Time Management

Career Scope After MPEd

भारत में Sports Industry और Physical Education के बढ़ते महत्व के कारण MPEd करने के बाद रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों की मांग रहती है।

आप निम्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं:

  • सरकारी विद्यालय
  • निजी विद्यालय
  • कॉलेज एवं विश्वविद्यालय
  • Sports Academy
  • Fitness Center
  • Gym & Wellness Industry
  • Sports Authority एवं Sports Organizations
  • Research Institutes

Job Profiles After MPEd

MPEd पूरा करने के बाद निम्न पदों पर कार्य किया जा सकता है।

  • Physical Education Teacher
  • Sports Coach
  • Fitness Trainer
  • Sports Officer
  • Assistant Professor (निर्धारित पात्रता अनुसार)
  • Sports Manager
  • Wellness Consultant
  • Athletic Trainer
  • Sports Coordinator
  • Sports Researcher

MPEd Salary in India

MPEd को करने के बाद में आपको वेतन अनुभव, संस्था और नौकरी के हिसाब से दिया जाता है

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक वेतन
Physical Education Teacher₹3 – ₹6 लाख
Sports Coach₹3 – ₹7 लाख
Fitness Trainer₹2.5 – ₹6 लाख
Sports Officer₹4 – ₹8 लाख
Assistant Professor₹5 – ₹10 लाख+

MPEd Course के बाद Higher Education

यदि आप आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो ये विकल्प उपलब्ध हैं:

  • Ph.D. in Physical Education
  • Diploma in Sports Coaching
  • Sports Management Courses
  • Yoga & Wellness Certification
  • Sports Psychology Courses
  • Exercise Science Programs

Documents Required for MPEd Admission

MPEd Course में एडमिशन के समय में आपके पास में ये सभी डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य है :

आवश्यक दस्तावेजविवरण
10वीं की मार्कशीटजन्मतिथि सत्यापन हेतु
12वीं की मार्कशीटशैक्षणिक रिकॉर्ड
B.P.Ed. की मार्कशीट एवं डिग्रीपात्रता प्रमाण
ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)यदि आवश्यक हो
माइग्रेशन सर्टिफिकेटदूसरे विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए
आधार कार्डपहचान प्रमाण
जाति प्रमाण पत्रआरक्षित वर्ग के लिए
EWS प्रमाण पत्रयदि लागू हो
पासपोर्ट साइज फोटोहाल ही की
हस्ताक्षरनिर्धारित फॉर्मेट में

How to Apply for MPEd Admission 2026

यदि आप MPEd Course में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको कॉलेज या विश्वविद्यालय का चयन करे और नोटिफिकेशन जारी तक इंतजार करे
  • अब संबंधित विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MPEd Admission Notification पढ़ें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • निर्धारित आकार और फॉर्मेट में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क निर्धारित है, तो ऑनलाइन माध्यम से उसका भुगतान करें।
  • कुछ विश्वविद्यालय MPEd में प्रवेश के लिए Entrance Exam या Physical Test आयोजित करते हैं।
  • चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश दिया जाता है।

MPEd Course किसके लिए सबसे बेहतर है?

यह कोर्स विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है जो:

  • Physical Education Teacher बनना चाहते हैं।
  • Sports Coach के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।
  • Fitness Industry में काम करना चाहते हैं।
  • Sports Research या Sports Management में रुचि रखते हैं।
  • भविष्य में Ph.D. या Assistant Professor बनना चाहते हैं।

MPEd Course के फायदे

  • Sports Education में विशेषज्ञता प्राप्त होती है।
  • सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर।
  • Teaching, Coaching और Research तीनों क्षेत्रों में करियर।
  • फिटनेस और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में बढ़ती मांग।
  • उच्च शिक्षा (Ph.D.) का अवसर।
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थानों में काम करने की संभावना।

MPEd Course की चुनौतियाँ

हर प्रोफेशनल कोर्स की तरह MPEd के भी कुछ पहलू हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए।

  • नियमित प्रैक्टिकल और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना पड़ता है।
  • कुछ संस्थानों में प्रवेश के लिए Physical Fitness Test आवश्यक हो सकता है।
  • प्रतियोगी पदों के लिए अतिरिक्त परीक्षाएँ या पात्रता (जैसे UGC NET, जहाँ लागू हो) आवश्यक हो सकती हैं।
  • बेहतर करियर के लिए लगातार कौशल और अनुभव विकसित करना महत्वपूर्ण है।

MPEd Course के बाद सरकारी नौकरी

MPEd करने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में अवसर मिल सकते हैं, जैसे:

  • Physical Education Teacher
  • PTI (निर्धारित भर्ती नियमों के अनुसार)
  • Sports Officer
  • Sports Coach
  • University Sports Department
  • Government Sports Academy
  • Sports Authority से संबंधित संस्थान (पात्रता अनुसार)

MPEd Course Details – FAQs

MPEd का Full Form क्या है?

MPEd का पूरा नाम Master of Physical Education होता है।

MPEd Course कितने वर्ष का होता है?

यह सामान्यतः 2 वर्ष (4 Semester) का पोस्टग्रेजुएट कोर्स होता है।

MPEd में प्रवेश के लिए योग्यता क्या है?

आमतौर पर उम्मीदवार के पास B.P.Ed. या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। पात्रता विश्वविद्यालय के अनुसार अलग हो सकती है।

MPEd के बाद कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है?

Physical Education Teacher, Sports Coach, Fitness Trainer, Sports Officer, Sports Manager, Assistant Professor (निर्धारित पात्रता अनुसार) और अन्य खेल एवं शिक्षा क्षेत्र की नौकरियाँ।

Leave a Reply