CET Kya Hai: अगर आप राजस्थान के स्टूडेंट हैं, तो आपने शायद Common Eligibility Test (CET) के बारे में सुना होगा। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। राजस्थान में RSSB द्वारा आयोजित अलग-अलग कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं के लिए अप्लाई करने से पहले, कैंडिडेट्स को एक एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करना होता है, जिसे ‘कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट’ या शॉर्ट में CET कहा जाता है।
इस आर्टिकल में हम CET के बारे में पूरी जानकारी देंगे—जैसे इसका पूरा नाम, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्ज़ाम पैटर्न और सिलेबस—और यह भी बताएंगे कि कौन-कौन इस एग्ज़ाम में शामिल हो सकता है।
CET Full Form in Hindi
CET का पूरा नाम Common Eligibility Test होता है। और हिंदी में इसको समान पात्रता परीक्षा कहा जाता है।
CET Kya Hai और इसका मतलब क्या है?
राजस्थान में कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से करवाई जाने वाली CET परीक्षा सरकारी भर्ती में फॉर्म भरने के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में करवाई जाती है यह दो स्तरों पर होती जिसमे प्रथम स्तर पर सीनियर सेकेंडरी (12वीं कक्षा) और सेकंड स्तर पर ग्रेजुएशन की करवाई जाती है। इसका मतलब ये सभी सरकारी पदों पर प्री परीक्षा की जगह पर एक ही रूप में CET करवाई जाती है इसे कोई नोकरी नही मिलती लेकिन आपको भर्ती का फॉर्म भरने की पात्रता मिल जाती है।
इसे भी पढ़े: राजस्थान सीईटी 2026 परीक्षा की तिथि यहा से देखे
CET Information in Hindi
| Particulars | Details |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | Rajasthan CET 2026 |
| विभाग का नाम | कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा की वैधता | 3 साल |
| परीक्षा का लेवल | राज्य स्तर पर |
| योग्यता | 12वी और ग्रेजुएट पास |
| परीक्षा का प्रकार | Entrance Test |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan CET के कितने Level होते हैं?
राजस्थान CET की तैयारी करते समय सबसे पहले आपको अपना शैक्षणिक स्तर के आधार पर करनी चाहिए। क्योकि राजस्थान CET दो प्रमुख स्तरों पर करवाई जाती है:
- CET Senior Secondary Level (12th Level)
- CET Graduation Level
CET 12th Level क्या है?
CET 12th Level उन उम्मीदवारों के लिए होता है जिनकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित भर्ती नियमों के अनुसार Senior Secondary यानी 12वीं स्तर की होती है।
जैसे की आप ने 12वी पास की है और अब राजस्थान में सरकारी पदों पर भर्तियो की तैयारी करना शुरू की है तो आपको 12th Level CET में आने वाली भर्तीयो के पदों पर करनी होगी जो निम्न प्रकार से है :
- Forester
- Constable
- Hostel Superintendent
- Jamadar Grade-II
- Clerk Grade-II
- Junior Assistant
CET Graduation Level क्या है?
Graduation Level CET स्नातक स्तर की पात्रता वाली भर्तियों से संबंधित होती है।
मान लीजिए आपने B.A., B.Com या B.Sc. जैसी Graduation की डिग्री पूरी करली है और राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में Graduation Level CET आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इसमें भी निम्न प्रकार के पद शामिल किये है:
- Patwari, Village Development Officer (VDO)
- Junior Accountant
- Tehsil Revenue Accountant
- Supervisor (Women Empowerment & ICDS)
- Platoon Commander
- Deputy Jailor
- Hostel Superintendent Grade‑II
CET Eligibility Criteria 2026
CET दो तरह की होती हैं इन दोनों के लिए अलग अलग योग्यता रखी गई है जो निचे बताई है:
- 12th Level : इसमें आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी पास करनी होगी
- Graduation Level : इसमें आपको किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से Graduate की डिग्री पूरी करनी होगी
CET Application Fee 2026
राजस्थान CET फ़ॉर्म भरने वाले सभी छात्रों से एक समान फ़ीस ली जाएगी, जिसका विवरण नीचे दिया गया है:
| Course | Application Fee |
| 12th Level | ₹500 |
| Graduation Level | ₹500 |
Rajasthan CET Exam Pattern or Syllabus 2026
राजस्थान CET के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 12वीं कक्षा और ग्रेजुएशन लेवल के हिसाब से अलग-अलग रखा गया हैं। हमने नीचे दोनों के लिए परीक्षा पैटर्न बताया है आप अपनी योग्यता के अनुसार सही पैटर्न देख सकते हैं और अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
Rajasthan CET Graduation Exam Pattern 2026
| Subject | Weightage | Questions | Marks |
|---|---|---|---|
| General Science, History, Polity, Geography of India, Current Affairs | 25 | 38 | 76 |
| Geography, History, Culture, Polity of Rajasthan | 20 | 30 | 60 |
| General English & Hindi | 15 | 22 | 44 |
| Mental Ability, Reasoning, Numerical Ability | 30 | 45 | 90 |
| Basic Computer | 10 | 15 | 30 |
| Total | 100 | 150 | 300 |
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026
| Subject | Weightage | Questions | Marks |
|---|---|---|---|
| General Science (10th Level) | 25 | 38 | 76 |
| Rajasthan GK (History, Geography, Culture, Polity) | 20 | 30 | 60 |
| General English & Hindi | 15 | 22 | 44 |
| Mental Ability, Reasoning, Numerical Ability | 30 | 45 | 90 |
| Basic Computer | 10 | 15 | 30 |
| Total | 100 | 150 | 300 |
Rajasthan CET का फॉर्म कहा से भरे ?
- सबसे पहले, SSO पोर्टल पर जाएं।
- अपना ईमेल, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर SSO पोर्टल पर लॉग इन करें।
- होम पेज पर ‘Recruitment’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब, राजस्थान CET (12वीं लेवल या ग्रेजुएशन लेवल) के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म खुल जाएगा अपनी पर्सनल जानकारी भरें।
- अपनी हाल की पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फ़ीस ऑनलाइन भरें।
- आखिर में, ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट ले लें।
CET से जुड़ी जानकारी कहां से Check करें?
अगर आप राजस्थान CET की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे भरोसेमंद स्रोत Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) की official website और संबंधित भर्ती notification की ऑफिसियल वेबसाइट पर देखना चाहिए।
- CET application form
- Eligibility criteria
- Age limit
- Syllabus
- Exam date
- Admit card
- Result
- Score/eligibility rules
- संबंधित भर्ती में CET की आवश्यकता
Rajasthan CET Official Website
राजस्थान में 12th और ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा को करवाने वाले विभाग Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ है इससे ही आप CET की जानकारी देख सकते है
CET Exam Details से जुड़े FAQs
CET क्या है?
CET का पूरा नाम Common Eligibility Test है। राजस्थान में यह कुछ निर्धारित सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में करवाई जाती है।
क्या CET पास करने के बाद सीधे सरकारी नौकरी मिलती है?
नही CET एक राजस्थान में करवाई जाने वाली सरकारी भर्तीयो के लिए पात्रता परीक्षा है।
CET 12th Level और Graduation Level में क्या अंतर है?
RSSB दो स्तर पर सीईटी करवाती है जिसमे 12th लेवल की भर्तीया शामिल की गई है वही पर ग्रेजुएशन लेवल में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी जैसे पद शामिल किये है