How to Pass the Rajasthan CET Exam 2026: राजस्थान में CET को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका पूरा नाम Common Eligibility Test होता है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित CET परीक्षा विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी CET Graduation Level और CET Senior Secondary Level परीक्षा में शामिल होते हैं।
यदि आप भी राजस्थान CET 2026 की तैयारी कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि Rajasthan CET Exam Kaise Pass Kare, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। इस आर्टिकल में हम तैयारी की रणनीति, सिलेबस, स्टडी प्लान, बेस्ट बुक्स, टाइम मैनेजमेंट टिप्स और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के तरीके के बारे में विस्तार से बता करेगे।
Rajasthan CET Exam 2026 Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Exam Name | Rajasthan Common Eligibility Test (CET) |
| Conducting Authority | Rajasthan Staff Selection Board (RSMSSB) |
| Exam Level | Graduation Level & Senior Secondary Level |
| Exam Mode | Offline (OMR Based) |
| Question Type | Multiple Choice Questions (MCQ) |
| Purpose | विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा |
| Negative Marking | आधिकारिक नोटिफिकेशन अनुसार |
| State | Rajasthan |
Rajasthan CET Exam Kya Hai?
राजस्थान में आयोजित होने वाली CET की परीक्षा का पूरा नाम ‘कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट’ है; इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा और ग्रेजुएट-लेवल के पदों के लिए सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने हेतु एक पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित करवाई जाती है।
Rajasthan CET Exam Pattern
राजस्थान CET परीक्षा में 150 मल्टीपल-चॉइस सवाल (MCQs) पूछे जाते हैं; हर सवाल 2 अंक का होगा, जिससे पूरा पेपर 300 अंकों का होता है। आपको यह परीक्षा 3 घंटे में पूरी करनी होती है और गलत उतर देता है तो 1/3 की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
| Subject Name | Questions | Marks |
|---|---|---|
| General science 10th standard | 38 | 76 |
| Geography, History, Culture and Polity of Rajasthan | 30 | 60 |
| General English & Hindi | 22 | 44 |
| Mental Ability & Reasoning, Basic Numerical Efficiency | 45 | 90 |
| Basic Computer | 15 | 30 |
| Total | 150 | 300 |
Rajasthan CET Exam Pass Karne Ke Liye Minimum Strategy
आपको राजथान cet परीक्षा में को पास करने के लिए आपको इस स्ट्रेटेजी से तैयारी करनी होगी :
1. सबसे पहले पूरा सिलेबस समझें
आपको राजस्थान सीईटी परीक्षा की तैयारी करने से पहले आपको RSSB की ऑफिसियल वेबसाइट से ऑफिसियल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को देखना होगा :
- राजस्थान सामान्य ज्ञान
- भारतीय इतिहास
- भारतीय संविधान
- भूगोल
- अर्थव्यवस्था
- सामान्य विज्ञान
- गणित
- तार्किक क्षमता (Reasoning)
- कंप्यूटर ज्ञान
- करंट अफेयर्स
2. Study Plan बनाकर तैयारी करें
आपको सीईटी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले आपको अपना स्टडी प्लान बनाकर तैयार कर लेना चाहिए।
| समय | कार्य |
| सुबह 6-8 बजे | गणित एवं रीजनिंग |
| सुबह 9-11 बजे | राजस्थान सामान्य ज्ञान |
| दोपहर 2-4 बजे | सामान्य विज्ञान |
| शाम 5-6 बजे | करंट अफेयर्स |
| रात 8-10 बजे | Mock Test एवं Revision |
प्रतिदिन कम से कम 5-6 घंटे की प्रभावी पढ़ाई करें।
3. Rajasthan GK पर विशेष ध्यान दें
राजस्थान CET परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस लिए आप इस पर विशेष ध्यान दे :
- राजस्थान का इतिहास
- प्रमुख राजवंश
- कला एवं संस्कृति
- मेले एवं त्योहार
- राजस्थान भूगोल
- प्रमुख योजनाएं
- वर्तमान घटनाएं
इन सभी विषयों को नियमित रूप से पढ़ें।
4. Previous Year Papers Solve करें
पुराने साल के cet परीक्षा के पेपर को हल करे जिससे आपको सिलेबस और पेपर का पैटर्न समझने में आसानी होगी वही आपको विषय और टॉपिक महत्वपूर्ण के बारे में पता चलेगा :
- प्रश्नों का पैटर्न समझ आता है।
- महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान होती है।
- समय प्रबंधन बेहतर होता है।
- आत्मविश्वास बढ़ता है।
कम से कम पिछले 5 वर्षों के प्रश्नपत्र अवश्य हल करें।
5. Daily Current Affairs पढ़ें
CET परीक्षा में करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके लिए आप
- दैनिक समाचार पत्र पढ़ें।
- मासिक करंट अफेयर्स मैगजीन पढ़ें।
- राजस्थान से संबंधित नवीनतम योजनाओं पर ध्यान दें।
- महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के नोट्स बनाएं।
6. Short Notes तैयार करें
जब आप स्टडी शुरू करते है तो साथ में शोर्ट नोट्स भी बनाये जिससे आपको परीक्षा से पहले निम्नलिखित फायदा होगा :
- Revision करना आसान हो जाता है।
- परीक्षा से पहले त्वरित पुनरावृत्ति की जा सकती है।
- महत्वपूर्ण जानकारी लंबे समय तक याद रहती है।
7. Mock Test नियमित दें
यदि आप CET परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो नियमित Mock Test देना आवश्यक है।
- Speed बढ़ती है।
- Accuracy बेहतर होती है।
- कमजोर विषयों की पहचान होती है।
- Exam Pressure संभालने की क्षमता बढ़ती है।
सप्ताह में कम से कम 2-3 Full Length Mock Test दें।
8. गणित और रीजनिंग की रोज प्रैक्टिस करें
गणित और रीजनिंग ऐसे विषय हैं जिनमें नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है।
Mathematics
- प्रतिशत
- लाभ एवं हानि
- अनुपात एवं समानुपात
- समय एवं कार्य
- साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
- औसत
- क्षेत्रमिति
Reasoning
- Analogy
- Coding-Decoding
- Series
- Blood Relation
- Direction Test
- Syllogism
प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा इन विषयों को दें।
9. Revision सबसे महत्वपूर्ण है
अधिकांश विद्यार्थी पढ़ाई तो करते हैं लेकिन Revision नहीं करते।
Golden Rule
- 60% समय अध्ययन
- 40% समय Revision
हर रविवार पूरे सप्ताह का रिवीजन अवश्य करें।
Rajasthan CET 2026 Preparation Tips
- सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करें।
- NCERT पुस्तकों का अध्ययन करें।
- रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ें।
- Mock Test दें।
- समय प्रबंधन सीखें।
- सोशल मीडिया पर समय कम बिताएं।
- नियमित Revision करें।
- स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं।
Rajasthan CET Exam Ke Liye Best Books
| Subject | Recommended Books |
| Rajasthan GK | राजस्थान सामान्य ज्ञान (लक्ष्य/अरिहंत) |
| History | Lucent General Knowledge |
| Geography | NCERT Geography |
| Science | NCERT Science Books |
| Reasoning | RS Aggarwal Reasoning |
| Mathematics | RS Aggarwal Quantitative Aptitude |
| Current Affairs | मासिक करंट अफेयर्स मैगजीन |
Common Mistakes to Avoid
कई उम्मीदवार निम्न गलतियों के कारण अच्छे अंक नहीं ला पाते:
- बिना सिलेबस पढ़े तैयारी करना।
- Revision नहीं करना।
- Mock Test छोड़ देना।
- केवल Theory पढ़ना।
- Current Affairs को नजरअंदाज करना।
- Time Management पर ध्यान नहीं देना।
- अंतिम समय में नया विषय शुरू करना।
इन गलतियों से बचना सफलता की संभावना बढ़ा सकता है।
CET Exam Pass Karne Ke Liye Last 30 Days Strategy
पहले 15 दिन
- पूरा सिलेबस रिवाइज करें।
- महत्वपूर्ण नोट्स पढ़ें।
- कमजोर विषयों पर फोकस करें।
अगले 10 दिन
- Full Length Mock Test दें।
- गलतियों का विश्लेषण करें।
- समय प्रबंधन सुधारें।
अंतिम 5 दिन
- केवल Revision करें।
- नए टॉपिक्स शुरू न करें।
- महत्वपूर्ण तथ्य और नोट्स दोहराएं।
Rajasthan CET Exam Pass Karne Ke Benefits
CET परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने पर अभ्यर्थियों को कई सरकारी भर्तियों में आवेदन करने का अवसर मिलता है।
- सरकारी नौकरी के अधिक अवसर
- विभिन्न पदों के लिए पात्रता
- बेहतर करियर संभावनाएं
- स्थायी नौकरी की संभावना
- आकर्षक वेतन एवं भत्ते
Rajasthan CET Official website link
| Rajasthan CET Official website | https://rssb.rajasthan.gov.in/ |
| Rajasthan CET SSO Portal apply link | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
How to Pass the Rajasthan CET Exam 2026 – FAQ
क्या CET परीक्षा बिना कोचिंग के पास की जा सकती है?
हाँ, सही रणनीति, सिलेबस और नियमित अभ्यास के साथ CET परीक्षा बिना कोचिंग के भी पास की जा सकती है।
CET में सबसे महत्वपूर्ण विषय कौन सा है?
राजस्थान सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, गणित और रीजनिंग सबसे महत्वपूर्ण विषयों में शामिल हैं।
CET परीक्षा के लिए Mock Test जरूरी हैं?
हाँ, Mock Test परीक्षा में सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
1 thought on “How to Pass the Rajasthan CET Exam 2026: राजस्थान CET परीक्षा पास करने की पूरी तैयारी गाइड”