Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 – विषयवार सिलेबस, Exam Pattern और तैयारी की पूरी जानकारी

अगर आप राजस्थान में 12वीं स्तर की सरकारी भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, तो Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 को समझना आपकी तैयारी का सबसे पहला कदम होना चाहिए। Common Eligibility Test यानी CET के माध्यम से राजस्थान की कई भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है।

कई अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी शुरू तो कर देते हैं, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट नहीं होता कि किस विषय से कितने टॉपिक पढ़ने हैं और किन विषयों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसलिए इस लेख में Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026, परीक्षा पैटर्न, विषयवार महत्वपूर्ण टॉपिक्स और तैयारी की सही रणनीति को आसान भाषा में समझाया गया है।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 – Overview

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामRajasthan CET Senior Secondary Level
परीक्षा स्तर12वीं स्तर
परीक्षा का आयोजनRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
माध्यमहिंदी और अंग्रेजी
परीक्षा प्रकारObjective Type Questions
प्रश्नपत्रसामान्यतः एक पेपर
मुख्य विषयराजस्थान, सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग आदि
RSSB Official Website rssb.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़े: राजस्थान CET परीक्षा पास करने की पूरी तैयारी गाइड

CET 12th Level Exam Pattern 2026 

Subject NameQuestions Marks
General science 10th standard3876
Geography, History, Culture and Polity of Rajasthan3060
General English & Hindi2244
Mental Ability & Reasoning, Basic Numerical Efficiency4590
Basic Computer1530
Total150300
  1. Exam Name = Common Eligibility Test (CET) 12th Level
  2. CET Exam Mode = Offline
  3. Exam Duration = 3:00 Hours
  4. No. Of Questions = 150
  5. No. Of Mark’s = 300
  6. Negative Marking = Yes

Rajasthan CET 12th Level Syllabus में कौन-कौन से विषय हैं?

Rajasthan CET Senior Secondary Level की तैयारी करते समय उम्मीदवारों को सामान्यतः इन प्रमुख विषयों पर ध्यान देना चाहिए:

  1. राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
  2. राजस्थान का भूगोल
  3. राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  4. राजस्थान एवं भारत का सामान्य ज्ञान
  5. सामान्य विज्ञान
  6. तार्किक योग्यता एवं मानसिक क्षमता
  7. सामान्य हिंदी
  8. सामान्य अंग्रेजी
  9. कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान
  10. समसामयिक घटनाएं

राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपराएँ और विरासत

  • प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगन, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और विराट
  • राजस्थान के इतिहास की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ, मुख्य राजवंश, उनकी प्रशासनिक और राजस्व प्रणालियाँ, तथा सामाजिक-सांस्कृतिक पहलू
  • वास्तुकला शैलियों की मुख्य विशेषताएँ: किले और स्मारक
  • राजस्थानी साहित्य और क्षेत्रीय बोलियों की महत्वपूर्ण रचनाएँ
  • मेले, त्योहार, लोक संगीत और लोक नृत्य
  • राजस्थानी संस्कृति, परंपराएँ और विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, संत और लोक देवता
  • राजस्थान की प्रमुख हस्तियाँ
  • राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल
  • राजस्थान का एकीकरण

भारत और राजस्थान का भूगोल

  • भारत की भौगोलिक विशेषताएँ: पहाड़, पठार, रेगिस्तान, मैदान, प्रमुख नदियाँ, बाँध, झीलें, समुद्र, वन्यजीव और अभयारण्य
  • राजस्थान की प्रमुख भौगोलिक विशेषताएँ: जलवायु, वनस्पति और मिट्टी
  • नदियाँ, बाँध और झीलें
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खनिज संपदा, जल संसाधन और पशुधन
  • वन्यजीव अभयारण्य और संरक्षण
  • जनसंख्या वृद्धि, साक्षरता और लिंगानुपात
  • प्रमुख जनजातियाँ और
  • राजस्थान में पर्यटन

राजस्थान पर विशेष ज़ोर के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था

  • भारत का संविधान: प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, राज्य के नीति-निर्देशक तत्व और मौलिक कर्तव्य
  • राजस्थान की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था:
  • राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री
  • राज्य विधानसभा
  • उच्च न्यायालय
  • राज्य लोक सेवा आयोग
  • राज्य निर्वाचन आयोग
  • राज्य सूचना आयोग
  • राज्य मानवाधिकार आयोग
  • राज्य के मुख्य सचिव और जिला प्रशासन
  • स्थानीय स्वशासन और पंचायती राज

राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था का परिचय
  • कृषि
  • पशुपालन
  • उद्योग
  • खनिज संसाधन
  • पर्यटन
  • प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
  • राज्य की प्रमुख योजनाएं
  • रोजगार से संबंधित योजनाएं
  • बजट की सामान्य जानकारी
  • राजस्थान में विकास से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

सामान्य विज्ञान

General Science में रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग होने वाले विज्ञान के साथ Physics, Chemistry और Biology को पढना भी अच्छा रहेगा।

Physics

  • गति
  • बल
  • कार्य एवं ऊर्जा
  • प्रकाश
  • ध्वनि
  • विद्युत
  • ऊष्मा
  • दैनिक जीवन में विज्ञान

Chemistry

  • पदार्थ
  • तत्व एवं यौगिक
  • अम्ल, क्षार एवं लवण
  • धातु एवं अधातु
  • रासायनिक अभिक्रियाएं
  • दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान

Biology

  • मानव शरीर
  • कोशिका
  • पाचन तंत्र
  • श्वसन तंत्र
  • रक्त एवं परिसंचरण
  • रोग एवं उनके कारण
  • पोषण
  • पौधे
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

तार्किक योग्यता एवं मानसिक क्षमता

Reasoning में प्रश्नों को हल करने के लिए केवल जानकारी नहीं बल्कि practice की जरूरत पडती है। इसलिए इस विषय के लिए रोज कुछ प्रश्न हल करना बेहतर रहेगा।

  • समानता
  • वर्गीकरण
  • संख्या श्रृंखला
  • अक्षर श्रृंखला
  • Coding-Decoding
  • दिशा ज्ञान
  • रक्त संबंध
  • क्रम एवं रैंकिंग
  • घड़ी
  • कैलेंडर
  • Venn Diagram
  • कथन एवं निष्कर्ष
  • Missing Number
  • Puzzle
  • Analogy
  • Odd One Out

सामान्य हिंदी

हिंदी विषय में व्याकरण और भाषा से जुड़े प्रश्नों पर विशेष ध्यान देना होगा।

  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • क्रिया
  • काल
  • वचन
  • लिंग
  • संधि
  • समास
  • उपसर्ग एवं प्रत्यय
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • अनेकार्थी शब्द
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियां
  • वाक्य शुद्धि
  • शब्द शुद्धि
  • संधि-विच्छेद
  • समास-विग्रह

सामान्य अंग्रेजी

English section की तैयारी के लिए basic grammar और vocabulary को मजबूत करना जरूरी है।

  • Parts of Speech
  • Tense
  • Articles
  • Prepositions
  • Active and Passive Voice
  • Direct and Indirect Speech
  • Synonyms
  • Antonyms
  • One Word Substitution
  • Vocabulary
  • Sentence Correction
  • Fill in the Blanks
  • Spelling
  • Common Errors

कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान

आज की प्रतियोगी परीक्षाओं में computer awareness भी उपयोगी है। इसके लिए कंप्यूटर की basic terminology और सामान्य उपयोग को समझें और पढ़े।

  • कंप्यूटर का परिचय
  • Hardware और Software
  • Input और Output Devices
  • Memory
  • Operating System
  • Internet
  • Email
  • Web Browser
  • MS Word
  • MS Excel
  • MS PowerPoint
  • Computer की सामान्य terminology
  • Cyber Security की basic जानकारी

Current Affairs

Current Affairs की तैयारी करते समय केवल एक दिन की खबरें पढ़ना पर्याप्त नहीं होता। पिछले कुछ महीनों की महत्वपूर्ण घटनाओं का नियमित revision करना होगा।

  • राजस्थान की प्रमुख घटनाएं
  • राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं
  • राष्ट्रीय समाचार
  • अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
  • खेल
  • पुरस्कार
  • महत्वपूर्ण नियुक्तियां
  • सरकारी योजनाएं
  • महत्वपूर्ण रिपोर्ट एवं सूचकांक
  • विज्ञान एवं तकनीक
  • महत्वपूर्ण दिवस

Rajasthan CET 12th Level की तैयारी कैसे करें?

सिर्फ syllabus पढ़ लेने से परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं होती। अच्छे score के लिए एक practical study plan बनाना जरूरी है।

  • सबसे पहले पूरा syllabus देखें
  • राजस्थान GK पर मजबूत पकड़ बनाएं
  • रोज Reasoning की practice करें
  • Hindi और English के लिए Grammar पढ़ें
  • Current Affairs का नियमित revision करें
  • Previous Year Questions हल करें
  • Mock Test जरूर दें

Rajasthan CET Syllabus की तैयारी के लिए Revision Strategy

राजस्थान CET का Revision को तीन चरणों में कर सकते है:

पहला Revision: Topic पढ़ने के 1–2 दिन बाद।

दूसरा Revision: लगभग एक सप्ताह बाद।

तीसरा Revision: परीक्षा से पहले पूरे syllabus का quick revision।

इस तरीके से पढ़ी हुई जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिल सकती है।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार Rajasthan CET Senior Secondary Level का official syllabus PDF डाउनलोड करने के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम notification और syllabus section को देखें। अब आप

PDF डाउनलोड करने के बाद उसे मोबाइल में रखने के साथ-साथ महत्वपूर्ण topics को अलग से नोट कर ले।

Rajasthan CET 12th Level Syllabus pdf

Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDF Download LinkSyllabus PDF
RSSB Official Website RSSB

Rajasthan CET 12th Level Syllabus – FAQs

Rajasthan CET 12th Level Syllabus क्या है?

Rajasthan CET 12th Level Syllabus में राजस्थान सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, कंप्यूटर और करंट अफेयर्स जैसे विषयों को शामिल किया गया है

क्या CET 12th Level और Graduation Level का syllabus अलग होता है?

हां, Senior Secondary Level और Graduation Level CET अलग शैक्षणिक स्तरों के लिए होते हैं, इसलिए दोनों के syllabus में अंतर है।

CET में अच्छे अंक लाने के लिए क्या करें?

अच्छे अंक के लिए syllabus पूरा करने के साथ नियमित revision, previous year questions, mock tests और गलत प्रश्नों का analysis करना काफी उपयोगी हो सकता है।

1 thought on “Rajasthan CET 12th Level Syllabus 2026 – विषयवार सिलेबस, Exam Pattern और तैयारी की पूरी जानकारी”

Leave a Reply