अगर आप राजस्थान में BPEd (Bachelor of Physical Education) कर रहे हैं या BPEd में प्रवेश लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए Rajasthan BPEd Syllabus 2026 को समझना काफी जरूरी हो सकता है। BPEd का पाठ्यक्रम केवल किताबों और थ्योरी तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसमें खेल, शारीरिक प्रशिक्षण, योग, teaching practice और practical activities को भी शामिल किया गया है।
बीपीएड कोर्स को University of Rajasthan, Jaipur ने अपना 2026-27 का लेटेस्ट सिलेबस English और Hindi भाषा में पीडीऍफ़ के रूप में विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है BPED कोर्स दो वर्षीय semester-based programme होता है जिसमे Semester I से IV तक अध्ययन कराया जाता है।
नोट: BPEd का syllabus विश्वविद्यालय के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। नीचे दिया गया विवरण विशेष रूप से राजस्थान में University of Rajasthan के BPEd syllabus को ध्यान में रखकर समझाया गया है। इस लिए आपको परीक्षा या admission की तैयारी से पहले अपने संबंधित विश्वविद्यालय की latest syllabus PDF जरूर देख लेना चाहिए।
Rajasthan bped syllabus 2026 Overview
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| Course Name | Bachelor of Physical Education |
| Course | B.P.Ed |
| अवधि | 2 वर्ष |
| परीक्षा प्रणाली | Semester System |
| कुल Semester | 4 |
| मुख्य क्षेत्र | Physical Education, Sports, Yoga और Practical Training |
| University of Rajasthan | Faculty of Education / Department of Physical Education |
इसे भी पढ़े: बीपीएड कोर्स के बारे में पूरी जानकारी पढ़े
Rajasthan BPEd Syllabus 2026 में क्या पढ़ना होगा?
B.P.Ed syllabus को मोटे तौर पर दो भागों में समझा जा सकता है:
- Theory Subjects
- Practical / Teaching Practice
Theory में physical education और sports से जुड़े concepts पढ़ाए जाते हैं, जबकि practical में विभिन्न खेलों, physical activities और teaching skills का अभ्यास कराया जाता है।
BPEd 1st Semester Syllabus 2026
University of Rajasthan के उपलब्ध BPEd syllabus के अनुसार प्रथम semester में physical education की basic understanding के साथ anatomy, physiology, health education और practical sports activities पर ध्यान दिया गया है।
मुख्य Theory Subjects
1. History, Principles and Foundation of Physical Education
इस विषय में physical education का इतिहास, अर्थ, उद्देश्य, scope और principles जैसे topics शामिल किये हैं। विद्यार्थी यह समझते हैं कि शारीरिक शिक्षा का व्यक्ति के physical, mental और social development में क्या महत्व रखता है।
2. Anatomy and Physiology
इसमें मानव शरीर की संरचना और शरीर के विभिन्न systems के बारे में अध्ययन करवाया जाता है। इसमें muscles, bones, circulatory system, respiratory system और exercise के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव जैसे विषय को जोड़ा गया हैं।
3. Health Education and Environmental Studies
इस विषय में health education, healthy lifestyle, personal hygiene, environment और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाया जाता है।
Practical Activities
BPEd में practical का काफी महत्व होता है। इसमें track and field, gymnastics, yoga तथा अन्य sports और physical activities का अभ्यास कराया जा सकता है।
University of Rajasthan के पुराने और वर्तमान syllabus records में track and field, gymnastics/yoga तथा indigenous activities जैसे practical components दिखाई देते हैं।
BPEd 2nd Semester Syllabus 2026
दूसरे semester में विद्यार्थियों को physical education को पढ़ाने की techniques और sports administration से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाती है।
इस semester में सामान्यतः निम्न प्रकार के topics के बारे में बताया जाता है:
- Yoga Education
- Educational Technology
- Methods of Teaching in Physical Education
- Organization and Administration in Physical Education
- Sports and Games
- Curriculum Design
- Practical Sports Training
- Teaching Practice
इस स्तर पर विद्यार्थी केवल खेलना नहीं सीखते, बल्कि physical education teacher कैसे बनें और students को sports कैसे सिखाएं, इस पर भी ध्यान दिया जाता है।
BPEd 3rd Semester Syllabus 2026
तीसरे semester में sports training और physical education के advanced concepts पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
इसमें syllabus के अनुसार अलग-अलग theory और practical components के बारे में बताया जाता है, जैसे:
- Sports Training
- Computer Applications in Physical Education
- Sports Psychology
- Sports Sociology
- Sports Medicine
- Physiotherapy
- Rehabilitation
- Curriculum Design
- Track and Field
- Combative Sports
- Team Games
- Teaching Practice
University of Rajasthan के BPEd syllabus में आपको sports training, computer applications, sports psychology and sociology तथा sports medicine/physiotherapy/rehabilitation जैसे विषयों के बार में सीखने को मिलता है।
BPEd 4th Semester Syllabus 2026
चौथे semester में course के अंतिम चरण के रूप में sports management, teaching practice और practical proficiency से जुड़े topics के बारे में सीखाया जाता हैं।
इसमें विद्यार्थियों को अपने चुने हुए sports और physical education teaching से संबंधित practical knowledge को मजबूत करने का अवसर दिया जता है।
- Sports Management
- Physical Education Administration
- Officiating and Coaching
- Sports Rules
- Sports Training
- Practical Performance
- Teaching Practice
- Lesson Planning
- Evaluation in Physical Education
Teaching Practice BPEd course का महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि इससे विद्यार्थी वास्तविक classroom और sports environment में teaching skills विकसित करते हैं।
Rajasthan BPEd Practical Syllabus 2026
BPEd की खासियत यह है कि इसमें practical activities का महत्व theory जितना ही रखा गया है। इसलिए केवल किताब पढ़ना पर्याप्त नहीं है।
Practical preparation में इन क्षेत्रों पर ध्यान देना चाहिए:
Track and Field
- Running events
- Jumping events
- Throwing events
- Basic athletics techniques
- Rules and officiating
Yoga और Gymnastics
- Basic yoga practices
- Asanas
- Physical flexibility
- Balance
- Gymnastics fundamentals
Indigenous Sports
राजस्थान और भारतीय sports culture से जुड़े traditional activities भी BPEd practical में रखी जाती हैं।
इनमें उदाहरण के तौर पर:
- Kabaddi
- Kho-Kho
- Lezim
- March Past
- Dands और Baithaks
- Dumbbells
- Wands
- Hoops
Rajasthan B.P.Ed Syllabus PDF 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप Rajasthan BPEd syllabus PDF 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका संबंधित university की official website से syllabus को डाउनलोड करना चाहिए।
University of Rajasthan की syllabus listing में Bachelor of Physical Education (Two year I to IV Semester) 2025-27 के लिए Hindi और English दोनों versions ऑफिसियल वेबसाइट को उपलब्ध करवाया हैं।
University of Rajasthan की BPEd Syllabus Listing
BPEd Syllabus 2026 की तैयारी कैसे करें?
BPEd की तैयारी करते समय theory और practical दोनों को साथ लेकर चलना बेहतर रहता है।
- पहले पूरा syllabus देखें
- Important topics को अलग करें
- Theory के साथ practical करें
- Sports rules पर ध्यान दें
- Short notes बनाएं
- Previous year papers देखें
Rajasthan BPEd Exam में Theory और Practical दोनों क्यों जरूरी हैं?
BPEd एक professional physical education programme होता है। इसका उद्देश्य केवल theoretical knowledge देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को sports और physical education teaching के लिए practical skills भी देना होता है।
इसी वजह से BPEd preparation करते समय BPEd theory syllabus, practical syllabus, sports training, teaching practice और physical education subjects सभी पर ध्यान देना चाहिए।
Rajasthan BPED Entrance Exam Syllabus PDF
| Rajasthan BPED Entrance Exam Syllabus 2026 | PDF Download |
| Rajasthan BPED Official Website | https://pbped.univraj.org/ |
BPEd Syllabus से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल
BPEd कितने साल का होता है?
University of Rajasthan का BPEd programme दो वर्ष का होता है और इसे semester system के तहत चार semesters में पूरा किया जाता है।
क्या BPEd में practical होता है?
हाँ। BPEd में practical training महत्वपूर्ण हिस्से में जोड़ गया है। इसमें athletics, yoga, gymnastics, indigenous sports और अन्य sports activities शामिल की गई हैं।