Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026: सीईटी परीक्षा कब होगी? जानें पूरा शेड्यूल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयोजित की जाने वाली Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 राजस्थान में 12वीं स्तर की विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए एक पात्रता परीक्षा होती है। CET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि Rajasthan CET 12th Exam 2026 कब आयोजित होगी?

RSSB की जानकारी के अनुसार राजस्थान CET 12th Level परीक्षा 2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाना प्रस्तावित हुआ है। हालांकि, अभ्यर्थियों को परीक्षा की अंतिम तारीख, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचना को जरूर देखना चाहिए।

इस लेख में हम आपको Rajasthan CET 12th 2026, परीक्षा शेड्यूल, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आपको बताने वाले है।

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026

राजस्थान CET 12th Level परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान में उपलब्ध RSSB विभाग की जानकारी के अनुसार परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को करवाई जाएगी।

जानकारीविवरण
परीक्षा का नामRajasthan Common Eligibility Test (CET) Exam 2026
परीक्षा स्तरSenior Secondary (12th Level)
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
परीक्षा तिथि23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन/OMR आधारित
एडमिट कार्डआधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा
परीक्षा केंद्रएडमिट कार्ड में बताया जाएगा
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

इसे भी पढ़े: राजस्थान सीईटी बारवाही लेवल सिलेबस को देखे

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 कब होगी?

कर्मचारी चयन बोर्ड ने ऑफिसियल रूप से सभी अभ्यर्थियों को पहले ही राजस्थान CET 12th Level परीक्षा 2026 की डेट बता दी है इसकी परीक्षा 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर 2026 के बीच में करवाई जाएगी। अब अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या बोर्ड की आधिकारिक सूचना के जरिये समय और परीक्षा केंद्र के बारे में बताया जायेगा।

इसलिए केवल परीक्षा की तारीख जानना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को अपना Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 जारी होने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से देखनी चाहिए।

Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 कब आएगा?

परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को अब Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 का इंतजार रहता है।

आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश जैसी जानकारी दी जाती है।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे RSSB या SSO ID की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

Admit Card में ये जानकारी जरूर चेक करें

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटो एवं अन्य विवरण
  • परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern 2026

परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern समझना बहुत जरूरी है।

Subject NameQuestions Marks
General science 10th standard3876
Geography, History, Culture and Polity of Rajasthan3060
General English & Hindi2244
Mental Ability & Reasoning, Basic Numerical Efficiency4590
Basic Computer1530
Total150300
  1. Exam Name = Common Eligibility Test (CET) 12th Level
  2. CET Exam Mode = Offline
  3. Exam Duration = 3:00 Hours
  4. No. Of Questions = 150
  5. No. Of Mark’s = 300
  6. Negative Marking = Yes

अभ्यर्थियों को तैयारी करते समय केवल एक विषय पर निर्भर रहने के बजाय पूरे syllabus को कवर करना चाहिए।

तैयारी के लिए मुख्य विषय

  • राजस्थान का सामान्य ज्ञान
  • राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति
  • राजस्थान का भूगोल
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अंग्रेजी
  • गणित
  • तर्कशक्ति एवं मानसिक योग्यता
  • समसामयिक घटनाएं
  • भारत का सामान्य ज्ञान

परीक्षा का नवीनतम syllabus और pattern हमेशा आधिकारिक notification को ही पढना चाहिए।

Rajasthan CET 12th Level Exam की तैयारी कैसे करें?

अगर आपने CET 12th Level परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो अब तैयारी को नियमित बनाना सबसे जरूरी है। केवल पढ़ाई के घंटे बढ़ाने से बेहतर है कि आप syllabus + revision + practice questions + mock test पर ध्यान दें।

  • सबसे पहले CET 12th Level का पूरा syllabus देखें और विषयों को अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग हिस्सों में बांट लें।
  • राजस्थान GK पर विशेष ध्यान दें
  • CET Previous year papers और practice questions हल करने से आपको प्रश्नों के स्तर और परीक्षा की तैयारी का अंदाजा मिलता है।
  • परीक्षा से पहले नियमित mock test देने की आदत बनाएं। इससे समय प्रबंधन बेहतर होता है और कमजोर topics पहचानने में मदद मिलती है।
  • एक बार पढ़ लेने के बाद विषय को दोबारा revise करना बहुत जरूरी है। खासकर राजस्थान GK और current affairs के लिए छोटे notes बनाए ले।

परीक्षा केंद्र पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं।
  • आवश्यक पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले देख लें।
  • रिपोर्टिंग टाइम का ध्यान रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी instructions पढ़ लें।
  • परीक्षा में प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न ले जाएं।

Important Links

CET 12th Level Exam Date23, 24 & 25 October 2026
Rajasthan CET 12th level Exam Date 2026 official notificationPDF
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan CET 12th Exam 2026 – FAQs

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 कब होगी?

RSSB ने ऑफिसियल सुचना के अनुसार Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच प्रस्तावित है। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम के लिए आधिकारिक सूचना देखना जरूरी है।

Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 कब जारी होगा?

एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा। इसकी exact release date की जानकारी RSSB की आधिकारिक सूचना में दी जाएगी।

Rajasthan CET 12th Level परीक्षा किस स्तर की है?

यह Senior Secondary यानी 12वीं स्तर की CET परीक्षा है।

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 की official information कहां मिलेगी?

परीक्षा की तारीख, admit card, answer key, result और अन्य updates के लिए अभ्यर्थियों को Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगे।

1 thought on “Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026: सीईटी परीक्षा कब होगी? जानें पूरा शेड्यूल”

Leave a Reply