REET Kya Hai: अगर आपने B.Ed. कोर्स पूरा कर लिया है, तो आपने राजस्थान में REET परीक्षा के बारे में ज़रूर सुना होगा। राजस्थान में सरकारी टीचर बनने के लिए REET परीक्षा पास करना ज़रूरी है। REET के ज़रिए, उम्मीदवार राज्य में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए योग्य हो जाता है, फिर आपको परीक्षा को पास करना होगा इसके बाद में आपको सरकारी स्कूल में प्राइमरी क्लास ( 1 से 8) तक की क्लास में विधार्थियों को पढना होता है।
इस लेख में, हम आपको REET क्या है, इसका पूरा नाम, योग्यता की शर्तें, उम्र सीमा, फीस, परीक्षा का पैटर्न, REET और CTET के बीच का अंतर और विस्तारित जानकारी आपको बताने वाले है।
REET Full Form
| संक्षिप्त नाम | पूरा नाम |
|---|---|
| REET | Rajasthan Eligibility Examination for Teachers |
| हिंदी नाम | राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा |
REET का आयोजन Board of Secondary Education Rajasthan (BSER), Ajmer द्वारा करवाया जाता है।
REET परीक्षा क्या होती है? (What is Reet?)
REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित एक Teacher Eligibility Test (TET) होता है। इसका उद्देश्य प्राथमिक (Class 1–5) और उच्च प्राथमिक (Class 6–8) विद्यालयों के लिए योग्य शिक्षकों का चयन करना होता है।
REET केवल पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान की शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) में आवेदन करने के योग्य बनते हैं।
REET Details Course एक नज़र में
| Article | Explain |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | REET PRE |
| रीट का पूरा नाम | Rajasthan Eligibility Examination for Teachers |
| आयोजन संस्था | Board of Secondary Education Rajasthan (BSER) |
| परीक्षा प्रकार | Teacher Eligibility Test |
| लेवल | Level 1 & Level 2 |
| Certificate Valied | Life Time |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| REET official website | reet2024.co.in |
REET में कितने लेवल होते हैं?
REET परीक्षा दो लेवल पर आयोजित करवाई जाती है। जिसमे निम्न प्रकार से होते है
Reet Level 1
- कक्षा 1 से 5 तक के विधार्थियों को पढना होता है
- यदि आप प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनना चाहते हैं तो Level 1 देना होगा।
Reet Level 2
- कक्षा 6 से 8 तक के विधार्थियों को पढना होता है
- यदि आप उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनना चाहते हैं तो Level 2 देना होगा।
REET 2026 के लिए योग्यता
रीट की पात्रता परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए आपको पास में दोनों लेवल के लिए अलग अलग योग्यता होनी चाहिए जो हमने आपको लेवल के अनुसार निचे बताई है :
Level 1 (Class 1–5)
| योग्यता | विवरण |
|---|---|
| 12वीं पास | न्यूनतम 50% अंक (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) |
| D.El.Ed / BSTC | 2 वर्षीय डिप्लोमा या समकक्ष |
Level 2 (Class 6–8)
| योग्यता | विवरण |
|---|---|
| स्नातक (Graduation) | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से |
| B.Ed / B.A. B.Ed / B.Sc. B.Ed | मान्यता प्राप्त शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम |
REET की आयु सीमा
REET परीक्षा के लिए कोई भी न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की होती है। यदि अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पूरी करता है, तो वह आवेदन फॉर्म भर सकता है।
REET Exam Pattern 2026
REET पात्रता परीक्षा में MCQ-आधारित 150 सवाल पूछे जाते है, जिन्हें छात्रों को 2 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा। इसमें गलत उत्तर देने पर कोई भी नकारात्मक अंक नही काटे जाते है
REET Level 1 Exam Pattern
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
| भाषा-I | 30 | 30 |
| भाषा-II | 30 | 30 |
| गणित | 30 | 30 |
| पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
| कुल | 150 | 150 |
REET Level 2 Exam Pattern
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 |
| भाषा-I | 30 | 30 |
| भाषा-II | 30 | 30 |
| गणित एवं विज्ञान / सामाजिक अध्ययन | 60 | 60 |
| कुल | 150 | 150 |
REET में आवेदन कैसे करें?
जब REET का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है, तब अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक REET पोर्टल खोलें।
- होम पेज पर New Registration करें।
- व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- शैक्षणिक योग्यता दर्ज करें।
- फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट सुरक्षित रखें।
REET और CTET के बीचे में क्या अंतर होता है ?
| REET | CTET |
|---|---|
| राजस्थान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा | राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा |
| राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए मान्य | केंद्र सरकार के स्कूलों और देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षक पदों के लिए उपयोगी |
| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित की जाती है | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाती है |
| मुख्य रूप से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए उपयोगी | पूरे भारत में विभिन्न शिक्षण अवसरों के लिए उपयोगी |
REET Certificate Validity
साल 2026 से REET पात्रता प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन कर दी गई है। अब एक बार परीक्षा पास करने के बाद, आपको दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
REET पास करने के बाद क्या बन सकते हैं?
REET पास करने के बाद आप राजस्थान में विभिन्न शिक्षक पदों के लिए पात्र बन जाते हैं।
| पद | कक्षा |
|---|---|
| प्राथमिक शिक्षक | Class 1–5 |
| उच्च प्राथमिक शिक्षक | Class 6–8 |
| सरकारी विद्यालय शिक्षक | राजस्थान शिक्षा विभाग |
| निजी विद्यालय शिक्षक | Primary & Middle School |
REET की तैयारी कैसे करें?
अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही रणनीति अपनाना जरूरी है।
- नवीनतम REET Syllabus पढ़ें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
- रोज़ 2–3 घंटे अध्ययन करें।
- बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पर विशेष ध्यान दें।
- भाषा विषय की नियमित प्रैक्टिस करें।
- साप्ताहिक Mock Test अवश्य दें।
REET के फायदे
- राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का अवसर
- Teacher Eligibility Certificate प्राप्त होता है
- सरकारी एवं निजी दोनों स्कूलों में अवसर
- स्थिर करियर और सम्मानजनक नौकरी
- भविष्य की शिक्षक भर्ती में पात्रता
REET और RTET में अंतर
कई विद्यार्थी REET और RTET को लेकर भ्रमित रहते हैं।
| बिंदु | REET | RTET |
|---|---|---|
| पूरा नाम | Rajasthan Eligibility Examination for Teachers | Rajasthan Teacher Eligibility Test |
| वर्तमान नाम | REET | पुराना नाम |
| उद्देश्य | शिक्षक पात्रता | शिक्षक पात्रता |
| मान्यता | वर्तमान परीक्षा | पूर्व नाम |
सरल शब्दों में, RTET का नया नाम REET है।
REET Kya Hai -FAQ
REET क्या है?
REET राजस्थान की शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसे BSER के द्वारा आयोजित किया जाता है।
REET कौन दे सकता है?
रीट की परीक्षा को 12वीं + D.El.Ed (Level 1) तथा Graduation + B.Ed (Level 2) पास वाले अभ्यर्थी दे सकते हैं।
क्या REET में नेगेटिव मार्किंग होती है?
नहीं, REET परीक्षा में Negative Marking नहीं होती।
REET Level 1 और Level 2 में क्या अंतर है?
REET की Level 1 कक्षा 1–5 के लिए और Level 2 कक्षा 6–8 के लिए आयोजित किया जाता है।
1 thought on “REET Kya Hai 2026? पूरी जानकारी (Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, REET Full Form)”