MA में कौन-कौन से Subjects होते हैं? MA Subjects की पूरी जानकारी

MA subjects in Hindi: MA (Master of Arts) को आप अपने रूचि के हिसाब से अलग अलग विषय से भी कर सकते है इसमें आपको एक विषय का स्पेशलाइजेशन या मास्टर डिग्री के रूप में करवाया जाता है आप बिना रूचि या ग्रेजुएशन बैकग्राउंड और करियर गोल के अनुसार ही आप MA English, MA Hindi, MA History, MA Political Science, MA Economics, MA Sociology, MA Psychology जैसे विषय से ही आप MA करे। हर विश्वविद्यालय में MA के विषय एक समान नही होते है इसलिए आप प्रवेश लेने से पहले अपने यूनिवर्सिटी और करंट कोर्स स्ट्रक्चर और सिलेबस को देखना बहुत जरुरी है।

इस लेख के जरिये हम आपको MA में कौन-कौन से subjects होते हैं, popular MA subjects कौन-से हैं, BA के बाद कौन-सा MA subject चुनें और subject selection करते समय किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में आपको बताने वाले है।

MA में कौन-कौन से Subjects होते हैं?

MA विषय में आपको Humanities, Social Sciences और अन्य आर्ट्स के सभी सब्जेक्ट को पढ़ाया जाता है हमने आपको यहा पर कुछ Popular MA Subject के नाम बताये है :

  • MA English
  • MA Hindi
  • MA History
  • MA Political Science
  • MA Sociology
  • MA Psychology
  • MA Economics
  • MA Geography
  • MA Sanskrit
  • MA Public Administration
  • MA Philosophy
  • MA Education
  • MA Journalism & Mass Communication
  • MA International Relations, जहाँ programme उपलब्ध हो

MA के Popular Subjects कौन-कौन से हैं?

अब हम आपको MA के पोपुलर विषय के बारे में बात करने वाले है :

1. MA English

MA English में English Literature, Poetry, Drama, Fiction, Literary Criticism और विभिन्न literary movements जैसे topics पढ़ाए जाते हैं।

इंग्लिश विषय उन सभी स्टूडेंट के लिए उपयोगी है जो इन टॉपिक पर रूचि रखते है:

  • English Literature
  • Writing
  • Teaching
  • Research
  • Content और Communication

2. MA Hindi

MA Hindi में Hindi Literature और भाषा के बारे में आपको बेसिक से एडवांस तक पढाया जाता है।

  • Hindi Poetry
  • Hindi Prose
  • Novel
  • Story
  • Drama
  • Hindi Literature History
  • Literary Criticism

3. MA History

MA History में विभिन्न historical periods, घटनाओं और सामाजिक-राजनीतिक विकास का गहराई से बताया और पढ़ाया जाता है।

  • Ancient History
  • Medieval History
  • Modern History
  • Indian History
  • World History
  • Historiography

4. MA Political Science

MA Political Science में politics, government और political systems के विषय के में बताया जाता हैं।

  • Political Theory
  • Indian Political System
  • International Relations
  • Comparative Politics
  • Public Administration
  • International Politics

5. MA Psychology

MA Psychology में human behaviour, mind और psychological processes का अध्ययन करवाया जाता है।

University के अनुसार इसमें:

  • Social Psychology
  • Cognitive Psychology
  • Developmental Psychology
  • Psychological Assessment
  • Counselling-related topics
  • Research Methods

6. MA Sociology

MA Sociology में society, social relationships और social institutions का अध्ययन करवाया जाता है।

  • Sociological Theory
  • Indian Society
  • Rural Society
  • Urban Society
  • Social Change
  • Research Methods

7. MA Economics

MA Economics में economic theories, markets, policies और economic development का advanced level पर अध्ययन के बारे में बताया जाता है।

  • Microeconomics
  • Macroeconomics
  • Econometrics
  • Development Economics
  • Public Economics
  • Indian Economy

8. MA Geography

MA Geography में पृथ्वी, environment, population और human तथा physical geography से जुड़े विषय पढ़ाए जाता हैं।

उदाहरण के तौर पर:

  • Physical Geography
  • Human Geography
  • Population Geography
  • Economic Geography
  • Regional Geography
  • Geographical Research Methods

9. MA Sanskrit

MA Sanskrit में Sanskrit language और classical literature के बारे में सिखाया जाता है।

इसमें university के syllabus के अनुसार:

  • Sanskrit Literature
  • Sanskrit Grammar
  • Indian Philosophy
  • Classical Texts
  • Linguistics

MA Subjects की List

यहा पर हमने आपको MA के कुछ पोपुलर विषय की लिस्ट आपको बताई गई है

MA Subject listमुख्य अध्ययन क्षेत्र
MA EnglishEnglish Literature और Language
MA HindiHindi Language और Literature
MA HistoryHistory और Historical Studies
MA Political SciencePolitics और Political Systems
MA PsychologyHuman Behaviour और Psychology
MA SociologySociety और Social Change
MA EconomicsEconomics और Economic Theory
MA GeographyGeography और Environment
MA SanskritSanskrit Language और Literature
MA Public AdministrationAdministration और Governance
MA PhilosophyPhilosophy और Logical Thought
MA EducationEducation और Teaching Studies
MA JournalismMedia, Journalism और Communication

MA में कितने Subjects होते हैं?

MA में कितने विषय होते है इसका यूनिवर्सिटी और सेमेस्टर स्ट्रक्चर के आधार पर विषय होते है इस लिए आपको जिस यूनिवर्सिटी में प्रवेश ले रहे है पहले वहां के विषय ओर पैटर्न के बारे में पता कर ले लगभग postgraduate programmes में ये होता है :

  • Core Papers
  • Elective Papers
  • Optional/Specialization Papers
  • Research/Project Work

BA के बाद कौन-सा MA Subject चुनें?

अगर आप भी BA पूरी हो गई है तो आप MA में विषय का चुनाव करते समय सबसे पहले यह देखे की आपने ग्रेजुएशन में कौन- कौन से सब्जेक्ट पढ़े है और आगे आपको क्या बना है।

उदाहरण:

BA English → MA English

अगर आपको English Literature, writing या language में interest है तो MA English एक natural continuation हो सकता है।

BA History → MA History

History में रुचि रखने वाले students MA History चुन सकते हैं।

BA Political Science → MA Political Science

Politics, governance और international affairs में interest रखने वाले students इस subject पर विचार कर सकते हैं।

BA Psychology → MA Psychology

Psychology और human behaviour में interest रखने वाले students MA Psychology देख सकते हैं।

लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर university में Graduation और MA subject का combination समान तरीके से स्वीकार किया जाए।

MA Subject कैसे चुनें?

जब आप MA में प्रवेश लेकर विषय का चुनते है तो आप पोपुलर विषय देखकर ना ले क्योकि आप विषय आपके रूचि और आगे की पढाई के हिसाब से चुने:

  • आपको कोंनसे विषय में रूचि है
  • आपके ग्रेजुएशन में कोनसे विषय से किया है
  • आपको भविष्य में क्या बनना है
  • आपको यूनिवर्सिटी का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न देखना
  • फ्यूचर स्टडी को देखे NET, PhD

MA Subject चुनने में सबसे आम गलती

बहुत से स्टूडेंट केवल इस आधार पर विषय को चुन लेते है की उसमे करियर opportunities ज्यादा है लेकिन बाद में इस गलती की वजह से उनको प्रॉब्लम आती है क्योकि इसमें उनके रूचि के बिना विषय लिया गया है आप हमेशा इन तीनो चीजो के बैलेंस के आधार पर MA में विषय का चुनाव करना चाहिए

Interest + Academic Background + Career Goal

अगर ये तीनों आपके chosen subject के साथ align करते हैं, तो long-term में decision बेहतर हो सकता है।

MA Subjects और Career का संबंध

MA subject में लेने के बाद में आपके करियर डायरेक्शन को भी प्रभावित करता है क्योकि सिर्फ MA डिग्री किसी भी Particular नोकरी आपको नही दिला सकती है इसेक लिए आपको अपने फील्ड में मेहनत करनी होगी

उदाहरण के लिए:

  • MA English → Writing, Content, Teaching-related pathways, Research
  • MA History → Research, Education-related pathways, Competitive Exams
  • MA Political Science → Research, Education-related pathways, Public Policy-related areas
  • MA Psychology → Psychology-related academic/career pathways
  • MA Economics → Economics, Research, Analysis-related roles
  • MA Sociology → Research, Social Sector और related fields

Related Articles:

MA subjects in Hindi से जुड़े FAQs

MA में सबसे popular subjects कौन से हैं?

MA English, Hindi, History, Political Science, Psychology, Sociology और Economics जैसे subjects काफी commonly available हो जाते हैं। हालांकि popularity और availability university के अनुसार बदल सकती है।

क्या BA के बाद किसी भी subject में MA कर सकते हैं?

हर विश्वविद्यालय में ऐसा नही होता है बहुत से विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन में विषय के आधार पर MA में एडमिशन ले सकते है

MA English में कौन-कौन से subjects होते हैं?

MA English में Literature, Poetry, Drama, Fiction, Literary Criticism और अन्य language/literature-related papers करवाए जाते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको विश्वविद्यालय का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को एक बाद देखना चाहिए

Leave a Reply