MA Eligibility: अगर आपने Graduation पास कर ली है और अब MA (Master of Arts) करना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि MA में admission के लिए कौन-सी योग्यता आपके पास में होनी चाहिए। आमतौर पर MA में प्रवेश लेने के लिए आपके पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree को पास किया हुआ होना चाहिए, लेकिन minimum marks, संबंधित विषय और entrance exam की शर्तें university और course के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसेक लिए आपको यूनिवर्सिटी का एडमिशन नोटिफिकेशन को पढना बहुत जरुरी है।
इस लेख के जरिये हम आपको MA करने के लिए योग्यता क्या है, BA के बाद MA कर सकते हैं या नहीं, कितने प्रतिशत अंक चाहिए, कौन-कौन से students MA कर सकते हैं और admission से पहले किन बातों की जांच करनी चाहिए।
MA Eligibility क्या है?
सबसे पहले आपको बता दे की MA Eligibility से मतलब है की कोई भी विधार्थी को Master of Arts में प्रवेश लेना चाहते है तो उसकी शैक्षणिक से है जिसमे आपको ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
आपके पास में सामान्य MA में admission लेने के लिए :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation पूरी होनी चाहिए।
- कुछ courses में संबंधित विषय में Graduation की आवश्यकता हो सकती है।
- University अपने admission rules के अनुसार minimum marks निर्धारित कर सकती है।
- कुछ universities में admission merit के आधार पर होता है।
- कुछ institutions या programmes में entrance examination भी हो सकता है।
- Reserved categories के लिए नियम संबंधित university के admission notification पर निर्भर करते हैं।
इसे भी पढ़े: MA Course की पूरी जानकारी, योग्यता, Subjects, Fees और Career
MA करने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?
यह सवाल बहुत से students पूछते हैं कि MA करने के लिए Graduation में कितने प्रतिशत चाहिए?
इसको लेकर कोई भी निर्धारित नही है लेकिन आपको सामान्य न्यूनतम अंको के साथ में ग्रेजुएशन डिग्री को पास करना होता है।
अलग-अलग universities और MA programmes अपने admission rules निर्धारित कर सकते हैं। कहीं minimum percentage की शर्त हो सकती है, जबकि कहीं admission merit, entrance test या अन्य criteria के आधार पर हो सकता है।
इसलिए केवल “MA के लिए 50% या 55% जरूरी है” जैसी सामान्य जानकारी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
उदाहरण
मान लीजिए कोई विद्यार्थी MA English करना चाहता है। उसे यह देखना होगा कि जिस university में वह आवेदन कर रहा है, वहां:
- Graduation में minimum कितने marks मांगे गए हैं।
- English subject की कोई विशेष requirement है या नहीं।
- Entrance exam है या direct/merit admission।
- कोई additional eligibility condition लागू है या नहीं।
क्या BA के बाद MA कर सकते हैं?
हाँ, BA के बाद MA करना एक सामान्य और लोकप्रिय डिग्री का रास्ता हो गया है।
अगर आपने BA पूरी कर ली है, तो आप अपनी रुचि और university की eligibility के अनुसार MA के विभिन्न subjects में admission के लिए आवेद भर सकते हैं।
उदाहरण के लिए:
- BA English → MA English
- BA Hindi → MA Hindi
- BA History → MA History
- BA Political Science → MA Political Science
- BA Psychology → MA Psychology
क्या किसी भी Graduation के बाद MA कर सकते हैं?
यह पूरी तरह से विश्वविद्यालय के MA प्रोग्राम की योग्यता पर निर्भर करता है कुछ MA प्रोग्राम में आपके ग्रेजुएशन कोई भी विषय हो उससे कोई मतलब नही है आप MA कर सकते है जबकि कुछ विषय में आपको ग्रेजुएशन में वह विषय होगी तभी MA कर सकते है।
इसलिए:
Graduation Degree + MA Programme की Specific Eligibility = Admission Eligibility
यानी केवल Graduation पूरी होना हमेशा पर्याप्त नहीं माना जा सकता; जिस subject में MA करना है उसकी specific eligibility भी देखनी चाहिए।
MA में Admission के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
आपके पास में Admission के समय documents university के अनुसार अलग हो सकते हैं, लेकिन सामान्यतः इनमें शामिल होते हैं:
- Graduation की Marksheet
- Graduation Degree/Provisional Certificate
- 10वीं की Marksheet
- 12वीं की Marksheet
- पहचान पत्र
- Passport Size Photograph
- Signature
- Transfer Certificate, यदि मांगा जाए
- Migration Certificate, यदि लागू हो
- Category Certificate, यदि लागू हो
- अन्य university-specific documents
क्या Final Year Graduation Student MA के लिए Apply कर सकता है?
हा अगर आपके फाइनल इयर ग्रेजुएशन की परीक्षा हो गई है और रिजल्ट आना बाकि है तो आप appearing में MA का आवेदन फॉर्म भर सकते है जब परिणाम आये तो आप कॉलेज में अंतिम इयर की मार्कशीट की हार्ड कॉपी जमा करवा सकते है
MA करने की Eligibility: एक नजर में
| Eligibility Point | सामान्य स्थिति |
|---|---|
| Educational Qualification | Bachelor’s Degree |
| Graduation | मान्यता प्राप्त institution/university से |
| Minimum Marks | University/Programme के अनुसार |
| Relevant Subject | कुछ courses में आवश्यक हो सकता है |
| Entrance Exam | कुछ universities में |
| Merit Admission | कुछ universities में |
| Final Year Students | University के नियमों के अनुसार |
| Distance/Online MA | Programme-specific eligibility और recognition check करें |
| राजस्थान कॉलेज विभाग ऑफिसियल वेबसाइट | https://hte.rajasthan.gov.in/ |
MA Eligibility Check करने का आसान तरीका
अगर आप MA में admission लेना चाहते हैं, तो इन 5 steps को follow करके योगता देख सकते है:
Step 1: जिस subject में MA करना है उसे चुनें।
Step 2: अपनी पसंद की university/institution की official website खोलें।
Step 3: MA admission notification या prospectus देखें।
Step 4: अब आप Eligibility section में Graduation, minimum marks और subject requirements check करें।
Step 5: Entrance exam, documents और admission dates की जानकारी verify करके ही application submit करें।
MA करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
MA में प्रवेश लेने से पहले आपको इन सभी बातो का ध्यान करना है:
- विषय अपने रूचि के अनुसार ले
- यूनिवर्सिटी की रिकग्निशन पहले देख ले
- आपको यूनिवर्सिटी का ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पूरा पढ़े
- अपने करियर गोल के अनुसार आगे की हायर एजुकेशन करे
आगे पढ़ें
- MA Full Form क्या है?
- MA में कौन-कौन से Subjects होते हैं?
- MA कितने साल का होता है?
- BA के बाद MA कैसे करें?
MA Eligibility से FAQ
क्या BA के बाद MA कर सकते हैं?
हा BA के बाद में हायर एजुकेशन के लिए MA में एडमिशन लेते है।
MA के लिए Graduation जरूरी है?
हा आपको MA एक postgraduate degree है इसी लिए आपके पास में Bachelor’s Degree होना जरूरी है।