Best Courses After 10th 2026: 10वीं के बाद सबसे बेस्ट कोर्स कौन सा है? पूरी जानकारी

Best Courses After 10th 2026: 10वीं पास करने के बाद हर छात्र के मन में सबसे बड़ा सवाल ये आता है कि “10वीं के बाद कौन-सा कोर्स करें?” सही कोर्स का चुनाव आपके भविष्य, करियर और आय पर सीधा प्रभाव डालता है। इसलिए किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने से पहले अपनी रुचि (Interest), योग्यता (Skills) और भविष्य के करियर विकल्पों के बार में समझना बहुत जरूरी है।

आज के समय में सिर्फ 10वीं के बाद में 11वीं-12वीं करने का ही विकल्प नही बचा है यदि आप बहुत जल्दी जॉब करना चाहते है या आप किसी विशेष क्षेत्र में कौशल विकसित करने का सोच रहे है तो आप ITI, Polytechnic, Diploma, Paramedical, Computer Courses में प्रवेश ले सकते है।

इस लेख के जरिये में आपको आज Best Courses After 10th in Hindi, उनकी पात्रता, अवधि, फीस, करियर स्कोप, नौकरी के अवसर और अनुमानित सैलरी के बारे में विस्तार से बताने वाला जिससे आपको सही निर्णय लेने में मदद मिल सके।

10वीं के बाद सही कोर्स चुनना क्यों जरूरी है?

जब आप 10वी के बाद में कोई भी कोर्स का चुनाव करते है तो आपके आगे की पढाई और करियर को सही दिशा की तरफ लेकर जाने में मदद करती है इस लिए आपको सही और पसंदीदा फील्ड में आगे बढ़ना चाहिए जिससे आपको बेहतर जॉब और उच्च शिक्षा में लाभ मिल सके।

सही कोर्स चुनने के कुछ प्रमुख लाभ:

  • अपनी रुचि के अनुसार करियर बनाने का अवसर।
  • भविष्य में अच्छी नौकरी मिलने की संभावना।
  • उच्च शिक्षा के लिए मजबूत आधार।
  • समय और पैसे की बचत।
  • सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार के अवसर।

इसे भी पढ़े: राजस्थान आईटीआई प्रवेश फॉर्म देखे

Best Courses After 10th – Overview

विवरणजानकारी
लेख का विषयBest Courses After 10th
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
कोर्स प्रकारDiploma, ITI, Polytechnic, Skill Courses
अवधि6 महीने से 3 वर्ष
प्रवेश प्रक्रियामेरिट / प्रवेश परीक्षा (कोर्स अनुसार)
नौकरी के क्षेत्रसरकारी एवं निजी
आगे की पढ़ाई12वीं, Diploma, Graduation, Professional Courses

10वीं के बाद कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

जब आप 10वी पास कर लेते है तो आपके पास में बहुत से विकल्प उपलब्ध हो जाते है जिसमे से हमने आपको कुछ लोकप्रिय और रोजगारोन्मुख (Job-Oriented) कोर्स के बारे में बताया है

कोर्सअवधिकरियर स्कोप
Polytechnic Diploma3 वर्षइंजीनियरिंग, सरकारी नौकरी
ITI Course1–2 वर्षतकनीकी एवं ट्रेड जॉब
Diploma in Computer Applications (DCA)6–12 महीनेकंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस जॉब
Paramedical Diploma2 वर्षहॉस्पिटल एवं हेल्थ सेक्टर
Agriculture Diploma2–3 वर्षकृषि विभाग, एग्री बिजनेस
Fashion Designing1–3 वर्षफैशन इंडस्ट्री
Hotel Management Diploma1–3 वर्षहोटल एवं पर्यटन क्षेत्र
Graphic Designing6–12 महीनेडिज़ाइन एवं डिजिटल मीडिया
Animation & Multimedia1–2 वर्षमीडिया एवं एंटरटेनमेंट
Stenography1 वर्षसरकारी एवं निजी कार्यालय

Best Courses After 10th 2026: Top Career Options

जो भी विधार्थी 10वी के बाद में अपना करियर और जॉब करना चाहते है उनके लिए हमने कोर्स का नाम और उनके बारे में विस्तार से जानकारी बताई है जो निम्न प्रकार से है:

1. Polytechnic Diploma

यदि आपकी रुचि इंजीनियरिंग या तकनीकी क्षेत्र में है, तो Polytechnic Diploma 10वीं के बाद सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक माना जाता है। इसमें आपको Mechanical, Civil, Electrical, Computer Science, Electronics और Automobile जैसी कई ब्रांच उपलब्ध होती हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 3 वर्ष
  • प्रवेश: मेरिट या प्रवेश परीक्षा
  • करियर: Junior Engineer, Technician, PSU, Private Companies
  • आगे की पढ़ाई: B.Tech (Lateral Entry)

2. ITI (Industrial Training Institute)

यदि आप कम समय में तकनीकी कौशल सीखकर नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए ITI Course एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आपको Electrician, Fitter, Welder, COPA, Diesel Mechanic, Plumber जैसे कई ट्रेड उपलब्ध होते हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 1 से 2 वर्ष
  • करियर: सरकारी विभाग, रेलवे, बिजली विभाग, निजी उद्योग
  • विशेषता: Skill-Based Training
  • Rajasthan ITI Official Website : kdhte.rajasthan.gov.in

3. Diploma in Computer Applications (DCA)

आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर का ज्ञान लगभग हर क्षेत्र में आवश्यक हो गया है। इस लिए DCA एक लोकप्रिय कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स है जिसमें MS Office, इंटरनेट, टाइपिंग, बेसिक प्रोग्रामिंग और कंप्यूटर एप्लिकेशन सिखाए जाते हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास (संस्थान के अनुसार)
  • अवधि: 6 महीने से 1 वर्ष
  • करियर: Data Entry Operator, Computer Operator, Office Assistant

4. Agriculture Diploma

यदि आपकी रुचि कृषि क्षेत्र में है, तो Agriculture Diploma आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपको आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन, कृषि तकनीक और कृषि व्यवसाय के बारे में पढ़ाया जाता है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 2–3 वर्ष
  • करियर: Agriculture Department, Seed Companies, Agri Business

5. Paramedical Diploma

हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए Paramedical Courses एक अच्छा विकल्प हैं। इसमें लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन जैसे कई कोर्स शामिल होते हैं।

  • योग्यता: 10वीं या 12वीं (कोर्स के अनुसार)
  • अवधि: 1–2 वर्ष
  • करियर: हॉस्पिटल, लैब, हेल्थकेयर सेंटर

6. Hotel Management Course

यदि आपकी रुचि होटल, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में है, तो Hotel Management एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है। इस कोर्स में होटल संचालन, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग और कस्टमर सर्विस से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 1 से 3 वर्ष
  • करियर: होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइन, क्रूज़, रेस्टोरेंट
  • अनुमानित शुरुआती सैलरी: ₹2.5 लाख – ₹5 लाख प्रति वर्ष

7. Fashion Designing Course

यदि आपको डिजाइन, क्रिएटिविटी और फैशन में रुचि है, तो Fashion Designing एक शानदार विकल्प है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 1–3 वर्ष
  • करियर: Fashion Designer, Boutique, Apparel Industry
  • अनुमानित शुरुआती सैलरी: ₹3 लाख – ₹6 लाख प्रति वर्ष

8. Graphic Designing Course

आज के डिजिटल दौर में Graphic Designers की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस कोर्स में Photoshop, Illustrator, CorelDRAW, Canva और Branding जैसे विषयो के बार सिखाए जाते हैं।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 6 महीने – 1 वर्ष
  • करियर: Graphic Designer, Digital Marketing, Freelancing
  • अनुमानित शुरुआती सैलरी: ₹2.5 लाख – ₹5 लाख प्रति वर्ष

9. Animation & Multimedia Course

यदि आपको वीडियो एडिटिंग, 3D Animation या VFX में रुचि है, तो यह कोर्स अच्छा विकल्प हो सकता है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 1–2 वर्ष
  • करियर: Animation Studio, Film Industry, Gaming Industry
  • अनुमानित शुरुआती सैलरी: ₹3 लाख – ₹6 लाख प्रति वर्ष

10. Stenography Course

Stenography सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में उपयोगी कौशल है। इसमें शॉर्टहैंड और टाइपिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 1 वर्ष
  • करियर: Stenographer, Court, Government Office
  • अनुमानित शुरुआती सैलरी: ₹2.5 लाख – ₹5 लाख प्रति वर्ष

11. Fire & Safety Course

औद्योगिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए Fire & Safety Course एक अच्छा विकल्प है।

  • योग्यता: 10वीं पास
  • अवधि: 1–2 वर्ष
  • करियर: फैक्ट्री, ऑयल कंपनी, एयरपोर्ट, कंस्ट्रक्शन सेक्टर
  • अनुमानित शुरुआती सैलरी: ₹3 लाख – ₹6 लाख प्रति वर्ष

12. Computer Hardware & Networking

यदि आपको कंप्यूटर रिपेयर और नेटवर्किंग पसंद है, तो यह कोर्स रोजगार के अच्छे अवसर प्रदान करता है।

  • Computer Technician
  • Network Engineer (Entry Level)
  • Service Center Technician
  • IT Support Executive

13. Mobile Repairing Course

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बढ़ती मांग के कारण यह Skill-Based Course काफी लोकप्रिय हो चुका है।

  • अवधि: 3–12 महीने
  • स्वयं का बिजनेस शुरू करने का अवसर
  • कम लागत में अच्छी कमाई की संभावना

14. Beauty & Wellness Course

यह कोर्स विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है जो Beauty Industry या अपना Salon शुरू करना चाहते हैं।

  • Beauty Therapist
  • Hair Stylist
  • Makeup Artist
  • Salon Owner

15. Digital Marketing Course

यदि आपकी रुचि ऑनलाइन मार्केटिंग और इंटरनेट में है, तो Digital Marketing एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है।

इसमें सिखाया जाता है—

  • SEO
  • Google Ads
  • Social Media Marketing
  • Content Marketing
  • Email Marketing

10वीं के बाद कोर्स चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कोर्स चुनें।
  • कोर्स की मान्यता (Recognition) अवश्य जांचें।
  • कॉलेज या संस्थान की विश्वसनीयता देखें।
  • भविष्य में नौकरी और करियर की संभावनाओं का मूल्यांकन करें।
  • फीस, अवधि और प्लेसमेंट की जानकारी पहले प्राप्त करें।
  • केवल ट्रेंड देखकर कोर्स न चुनें, बल्कि अपने लक्ष्य के अनुसार निर्णय लें।

Government Courses After 10th

यदि आपका लक्ष्य सरकारी नौकरी है, तो ये विकल्प उपयोगी हो सकते हैं।

कोर्सकरियर
ITIरेलवे, PSU, बिजली विभाग
PolytechnicJunior Engineer
Agriculture Diplomaकृषि विभाग
Paramedicalसरकारी अस्पताल
StenographySSC, राज्य सरकार
Fire & Safetyसरकारी एवं औद्योगिक संस्थान

Computer Courses After 10th

CourseDuration
DCA6–12 महीने
ADCA1 वर्ष
Tally3–6 महीने
Graphic Designing6–12 महीने
Web Designing6–12 महीने
Computer Hardware1 वर्ष
Digital Marketing3–12 महीने

Best Courses After 10th for Girls

जो लडकिया 10वी के बाद में कोर्स करना चाहती है उनके लिए निम्नलिखित कोर्स है :

  • ANM
  • Fashion Designing
  • Graphic Designing
  • DCA
  • Hotel Management
  • Beauty & Wellness
  • Paramedical Diploma
  • Agriculture Diploma
  • Polytechnic
  • Digital Marketing

Best Courses After 10th for Boys

  • Polytechnic
  • ITI
  • Fire & Safety
  • Agriculture Diploma
  • Computer Hardware
  • Graphic Designing
  • Hotel Management
  • Mobile Repairing
  • Animation
  • Digital Marketing

Top Courses Comparison Table

CourseDurationCareer ScopeDifficulty
Polytechnic3 वर्ष⭐⭐⭐⭐⭐Medium
ITI1–2 वर्ष⭐⭐⭐⭐Easy
DCA6–12 महीने⭐⭐⭐Easy
Agriculture Diploma2–3 वर्ष⭐⭐⭐⭐Medium
Paramedical1–2 वर्ष⭐⭐⭐⭐⭐Medium
Hotel Management1–3 वर्ष⭐⭐⭐⭐Medium
Digital Marketing3–12 महीने⭐⭐⭐⭐⭐Easy
Graphic Designing6–12 महीने⭐⭐⭐⭐Easy

अनुमानित फीस (Average Course Fee)

Courseअनुमानित फीस
ITI₹5,000 – ₹30,000
Polytechnic₹15,000 – ₹60,000 प्रति वर्ष
DCA₹5,000 – ₹20,000
Agriculture Diploma₹20,000 – ₹70,000
Hotel Management₹30,000 – ₹1,00,000
Fashion Designing₹20,000 – ₹1,50,000
Digital Marketing₹15,000 – ₹80,000

Highest Salary Courses After 10th

अगर आपका लक्ष्य भविष्य में अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना है, तो केवल कोर्स का नाम नहीं बल्कि अपनी रुचि, कौशल और लगातार सीखने पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। नीचे कुछ ऐसे लोकप्रिय कोर्स दिए गए हैं जिनमें अनुभव और स्किल्स बढ़ने के साथ बेहतर आय की संभावना हो सकती है।

Courseअनुमानित शुरुआती वार्षिक आय*प्रमुख क्षेत्र
Polytechnic Diploma₹2.5 – ₹5 लाखEngineering, Manufacturing
Digital Marketing₹2.5 – ₹6 लाखMarketing, IT
Graphic Designing₹2 – ₹5 लाखMedia, Advertising
Animation & Multimedia₹3 – ₹6 लाखFilm, Gaming
Hotel Management₹2.5 – ₹5 लाखHospitality
Fire & Safety₹3 – ₹6 लाखIndustrial Safety
Agriculture Diploma₹2.5 – ₹5 लाखAgriculture Sector
ITI₹2 – ₹4.5 लाखTechnical Jobs

ध्यान दें: वास्तविक वेतन कंपनी, शहर, अनुभव, कौशल और नौकरी की भूमिका के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

10वीं के बाद सही कोर्स कैसे चुनें?

कोर्स चुनते समय केवल दोस्तों या सोशल मीडिया की सलाह पर निर्भर न रहें। इन बातों का ध्यान रखें:

  • सबसे पहले आपकी रूचि किस में है ये पता करे
  • अब ऐसा कोर्स का चयन करे जिससे आपको उच्च शिक्षा, सरकारी जॉब या प्राइवेट जॉब के अच्छे अवसर उबलब्ध हो
  • अब जिस कॉलेज या विश्वविद्यालय कर रहे है उसकी मान्यता देखे
  • कोर्स की फीस, छात्रवृत्ति (Scholarship) और अन्य खर्चों की जानकारी पहले से प्राप्त करें।
  • अब Placement और Training के बारे में पता करे

10वीं के बाद क्या 11वीं करना जरूरी है?

यह पूरी तरह आपके करियर लक्ष्य पर निर्भर करता है।

  • यदि आपका लक्ष्य इंजीनियरिंग, मेडिकल, UPSC या सामान्य स्नातक (BA, BSc, BCom) करना है, तो 11वीं–12वीं पढ़ना बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • यदि आप जल्दी रोजगार या तकनीकी कौशल प्राप्त करना चाहते हैं, तो Polytechnic, ITI या अन्य Skill-Based Diploma Course उपयुक्त हो सकते हैं।

दोनों रास्तों के अपने-अपने फायदे हैं, इसलिए निर्णय अपनी रुचि और लक्ष्य के अनुसार लें।

10वीं के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें?

यदि आप भविष्य में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, रीजनिंग और गणित की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं। साथ में :

  • रोज़ समाचार पढ़ें।
  • बेसिक कंप्यूटर स्किल सीखें।
  • टाइपिंग का अभ्यास करें।
  • समय-समय पर आने वाली भर्ती की आधिकारिक सूचना देखें।
  • नियमित मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।

Best Courses After 10th – Quick Comparison

यदि आपकी रुचि हैउपयुक्त कोर्स
EngineeringPolytechnic
Technical SkillsITI
ComputerDCA, Graphic Designing, Web Designing
HealthcareParamedical
AgricultureAgriculture Diploma
FashionFashion Designing
HospitalityHotel Management
Creative FieldAnimation, Multimedia
BusinessDigital Marketing

FAQs

10वीं के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन-सा है?

यह आपकी रुचि और करियर लक्ष्य पर निर्भर करता है। Polytechnic, ITI, Paramedical, Computer Courses और Agriculture Diploma जैसे विकल्प काफी लोकप्रिय हैं।

क्या 10वीं के बाद Diploma करना अच्छा विकल्प है?

हाँ, यदि आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो Diploma Course एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

10वीं के बाद कौन-सा Computer Course करें?

आप DCA, Graphic Designing, Web Designing, Computer Hardware, Digital Marketing या Tally जैसे कोर्स चुन सकते हैं।

Leave a Reply