BSTC Kya Hai? Complete Guide 2026 | BSTC Full Form, Course Details, Eligibility

BSTC Kya Hai: आप भी एक स्टूडेंट है तो बहुत सी जगह या किसी भी बढे लोगो को BSTC के बारे में बात करते हुए जरुर सुना होगा और आपके भी मन में सवाल आया होगा की बीएसटीसी क्या है ? आपको बता दे की BSTC एक राजस्थान में करवाया जाने वाला teacher training कोर्स है जिसे राजस्थान सरकार के द्वारा सरकारी स्कूल या प्राइवेट स्कूल में टीचर बनने के लिए 12वी के बाद में करवाया जाता है इसके जरिये आपको टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में एडमिशन दिया जाता है जिससे आप इसको करने के बाद में प्राइमरी क्लास 1 से 5 तक के बच्चो को पढने के योग्य हो जाते है

वर्तमान में BSTC का नाम Pre D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) के नाम से जानते है आपको इसमें 2 वर्ष का शिक्षक प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद उम्मीदवार शिक्षक भर्ती और आवश्यक पात्रता परीक्षाओं में भाग ले सकते है।

इस लेख में जानेंगे कि BSTC क्या है, BSTC Full Form, योग्यता, फीस, एडमिशन, सिलेबस, करियर और 2026 की पूरी जानकारी एक ही जगह पर हिंदी में बताने वाले है।

BSTC Full Form

BSTC का पूरा नाम Basic School Teaching Certificate होता है, हालाँकि, वर्तमान में राजस्थान सरकार ने ऑफिसियल रूप से इसका नाम बदलकर Pre D.El.Ed कर दिया है इसका पूरा नाम Diploma in Elementary Education कर दिया है। फिर भी, छात्र इसे अभी भी BSTC के नाम से ही जानते हैं।

इसे भी पढ़े: 2वर्षीय और 4 वर्षीय बीएड में क्या अंतर है यहा से पढ़े

BSTC Course Details

ParticularDetails
Course NameRajasthan Pre D.El.Ed (BSTC)
Common NameBSTC
Course Duration2 Years
Eligibility12th Pass
Admission ProcessEntrance Exam
Conducting BodyVMOU Kota
Application ModeOnline
Course TypeDiploma in Elementary Education
CareerPrimary School Teacher

BSTC Kya Hai (What is BSTC Course?)

BSTC एक 2वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण (Teacher Training) डिप्लोमा कोर्स होता है इसका उद्देश्य सरकारी या प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी क्लास (1 से 5) तक के बच्चो को पढने के लिए योग्य हो जाते है इस कोर्स में आपको बाल विकास, शिक्षण विधियाँ, भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन और स्कूल इंटर्नशिप जैसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में सिखाया और पढ़ाया जाता है। ये राजस्थान में वर्कधमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय, कोटा के द्वारा करवाया जाता है।

BSTC Eligibility Criteria

अब बात करते है राजस्थान बीएसटीसी में एडमिशन लेने के लिए अभ्यर्थी के पास में क्या योग्यता होनी चाहिए जिससे छात्र आराम से अपनी सीट तय कर पाए :

  • आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वी क्लास को पास करना है
  • जो छात्र वर्तमान में 12वी में पढ़ रहे या अभी तक रिजल्ट नही आया वो भी ‘appearing’ में अपना फॉर्म भर सकते है
  • कोई भी अभ्यर्थी 28 वर्ष तक बीएसटीसी एंट्रेंस परीक्षा का फॉर्म भर सकते है
  • सभी अभ्यर्थियों को अपने केटेगरी के अनुसार मिनिमम परसेंटेज के साथ में 12वी में पास होना अनिवार्य है
CategoryMinimum Percentage
General Category50% Marks
OBC / SC / ST / EWS / PwD45% Marks

राजस्थान बीसीटीसी एंट्रेंस परीक्षा के आवेदन फॉर्म की फीस

Rajasthan BSTC Entrance Exam की फीस सभी केटेगरी के लिए एक सामना रखी है बस इसमें आपको सिर्फ BSTC का फॉर्म भरने पर 450 रु और BSTC जनरल और संस्कृत से भरने पर 500 रु ऑनलाइन तरीके से भुगतान करना होगा :

Course SelectionApplication Fee
BSTC General or BSTC Sanskrit (Any One)₹450
Both General & Sanskrit₹500

BSTC फॉर्म भरते समय आवश्यक डॉक्यूमेंट

जब आप खुद या ई मित्र से परीक्षा का फॉर्म भरवाने जाते है तो उस समय आपके साथ में निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने जरूरी है :

  • Class 10 Marksheet
  • Class 12 Marksheet
  • Aadhaar Card
  • Passport-size Photograph
  • Signature
  • Mobile Number
  • Email ID
  • Category Certificate (if applicable)
  • Domicile Certificate (if applicable)

Rajathan BSTC के परीक्षा का पैटर्न

BSTC का एंट्रेंस परीक्षा को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर ऑफलाइन मोड में MCQ प्रकार का पेपर दिया जायेगा जिसे आपको 3 घंटे में हल करना होगा इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाते है जो भी एक प्रश्न 3 नंबर का होता है इससे पूरा पेपर 600 नंबर का होता है सबसे अच्छी बात ये है की इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नही मतलब आप गलत उत्तर देते है तब भी नंबर नही काटे जायेगे आपको पूरा पेपर इन टॉपिक से पूछा जाएगा

SubjectQuestionsMarks
Mental Ability50150
Rajasthan General Knowledge50150
Teaching Aptitude50150
English (Compulsory)2060
Hindi or Sanskrit3090
Total200600

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज फीस

जब आपका परीक्षा में पास होने के बाद में आपको कॉलेज मिलती है उस समय आपको अपने कॉलेज में फीस जमा करवानी होती है जिससे आपको एडमिशन पूरा होता है लेकिन कॉलेज फीस संस्था के अनुसार अलग अलग हो सकती है

12वी के बाद में BSTC में एडमिशन कैसे ले ?

आपको bstc में प्रवेश लेने के सभी स्टेप निचे बता दिए गये है :

  • सबसे पहले आपको BSTC के एडमिशन का नोटिस देखना होगा
  • अब इसमें निर्धारित समय में आपको ऑनलाइन अवेदना फॉर्म भरना होगा
  • अब आपको परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा देनी होगी
  • अब आपको अपनी केटेगरी के अनुसार मेरिट लिस्ट में आना होगा
  • अब आपको कॉलेज अलोटमेंट की जाएगी
  • इसमें आपको अपने डॉक्यूमेंट और फीस जमा करवानी होगी
  • आपको एडमिशन हो गया और क्लास ले

BSTC और BEd में क्या अंतर है ?

दोनों कोर्स टीचर बनने के लिए है लेकिन दोनों की योग्यता और फायेदे अलग अलग होते है BSTC में आप 12वी के बाद में प्रवेश ले सकते है वही पर बीएड में आपको ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है दोनों ही कोर्स 2 साल के होते है लेकिन बीएसटीसी में आप प्राइमरी क्लास के शिक्षक बनते है वही पर बीएड के में सीनियर क्लास के टीचर बनते है:

BSTCB.Ed
12th PassGraduation Pass
Primary TeacherUpper Classes
2Year Course 2Year Course

BSTC करने के फायदे

  • प्राथमिक शिक्षक बनने का मजबूत आधार
  • 12वीं के बाद सीधे शिक्षक प्रशिक्षण का अवसर
  • कम अवधि का प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स
  • सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में अवसर
  • शिक्षा क्षेत्र में आगे की पढ़ाई के लिए उपयोगी

BSTC किसके लिए सही विकल्प है?

  • बच्चों को पढ़ाना पसंद करते हैं,
  • शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं,
  • 12वीं के बाद शिक्षक प्रशिक्षण करना चाहते हैं,

Rajasthan BSTC Official Website

राजस्थान बीएसटीसी की वर्तमान ऑफिसियल वेबसाइट https://predeledraj2026.com है बाकि सभी वेबसाइट नही है

राजस्थान बीएसटीसी कोर्स – FAQs

BSTC का फुल फॉर्म क्या है?

BSTC का Full Form Basic School Teaching Certificate है। वर्तमान में इसे Pre D.El.Ed कहा जाता है।

BSTC कितने साल का कोर्स है?

यह 2 वर्षीय Diploma in Elementary Education कोर्स है।

BSTC के लिए योग्यता क्या है?

आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किये हुए हो।

BSTC और Pre D.El.Ed एक ही हैं?

हाँ। राजस्थान में BSTC का नया आधिकारिक नाम Pre D.El.Ed है।

1 thought on “BSTC Kya Hai? Complete Guide 2026 | BSTC Full Form, Course Details, Eligibility”

Leave a Reply