Rajasthan ITI Admission 2026: आईटीआई आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस, जरूरी दस्तावेज और प्रवेश प्रक्रिया

Rajasthan ITI Admission 2026: अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं और आपने 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास कर ली है, तो आपके लिए करियर का एक शानदार मौका है। राजस्थान ITI कॉलेज एडमिशन फ़ॉर्म 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया गया है। अगर आप किसी सरकारी कॉलेज से ITI कोर्स करना चाहते हैं, तो SSO पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जून, 2026 से शुरू हो गई है।

इस साल राजस्थान ITI एडमिशन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी; इसके बजाय, आपके अंतिम क्लास के मार्कशीट में नंबर के आधार पर सीधे एडमिशन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए, आपको 16 जुलाई, 2026 से पहले अपना आवेदन फ़ॉर्म जमा करना होगा इस तारीक के बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।

इस लेख में, हम आपको राजस्थान ITI कॉलेज एडमिशन 2026 के बारे में पूरी जानकारी बताने वाले है—जिसमें आवेदन का लिंक, आधिकारिक नोटिफ़िकेशन PDF का लिंक, योग्यता की शर्तें, ज़रूरी दस्तावेज़, समय-सीमा और ऑनलाइन ITI फ़ॉर्म भरने के निर्देश शामिल हैं—ताकि आप बिना किसी गलती के अपना आवेदन फ़ॉर्म जमा कर सकते है।

Rajasthan ITI Admission 2026 Important Dates

EventExpected Date
Online Application Begins29 June 2026
Last Date to Apply16 July 2026
Provisional Merit List 17 July 2026
Merit List Release20 July 2026
Counseling Process24 July 2026
College Reporting27 July To 30 July 2026

इसे भी पढ़े: Rajasthan Polytechnic College Admission 2026 Apply link

Rajasthan ITI Admission 2026 Highlights

विवरणजानकारी
AdmissionRajasthan ITI Admission 2026
राज्यराजस्थान
कोर्सIndustrial Training Institute (ITI)
स्तर10वीं/अन्य निर्धारित योग्यता के आधार पर
प्रवेश का आधारनिर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट/प्रवेश प्रक्रिया
संस्थानGovernment एवं Private ITI
आवेदन माध्यमOnline
आधिकारिक पोर्टलSSO Rajasthan

Rajasthan ITI में कौन-कौन से ट्रेड होते हैं?

Rajasthan ITI में अलग-अलग technical और vocational trades उपलब्ध होते हैं। संस्थान और सीटों के अनुसार ट्रेड की उपलब्धता अलग रखी जाती है।

Trade NameDuration
Electrician2 Years
Fitter2 Years
Welder1 Year
COPA (Computer Operator and Programming Assistant)1 Year
Diesel Mechanic1 Year
Wireman2 Years
Machinist2 Years
Motor Mechanic Vehicle (MMV)2 Years
Plumber1 Year
Painter General2 Years
Electronics Mechanic2 Years
Draughtsman Civil2 Years
Draughtsman Mechanical2 Years
ICTSM2 Years
Stenographer (Hindi/English)1 Year

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए योग्यता

Rajasthan ITI Form 2026 में फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थीयो के पास में सामान्य योग्यता होनी चाहिये जो निम्न प्रकार से है :

  • आपकी उम्र कम से कम 14 साल होनी चाहिए।
  • आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास की हो।
  • कुछ ट्रेड में Science, Mathematics या अन्य विषयों से संबंधित शर्त रखी जाती है।
  • आप राजस्थान के निवासी होने चाहिए।
  • योग्यता की अंतिम शर्त आधिकारिक admission notification में बताई गई होती है।

Rajasthan ITI Admission 2026 Application Fee

CategoryFee
General Category₹200
SC/ST and Reserved Categories₹175
Female CandidatesNo Fee

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

जब आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते है तो आपसे ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड के लिए documents मांगे जाते हैं, आपके पास में निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • बैंक संबंधी जानकारी, यदि आवश्यक हो
  • अन्य निर्धारित दस्तावेज

Rajasthan ITI Admission 2026 Apply Online कैसे करें?

जब आप राजस्थान ITI में आवेदन form भरते है तो आपसे आपकी personal details, educational details और preferred trades/institutes से संबंधित जानकारी को भरना होता है जिसे आप सावधानीपूर्वक भरे।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान ITI admission के लिए official portal पर जाना है।
  • यदि आपने पहले registration नहीं किया है तो required details भरकर अपना registration पूरा करें।
  • अब नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
  • निर्देश के अनुसार photograph, signature और अन्य जरूरी documents upload करें।
  • उपलब्ध विकल्पों में अपनी पसंद के ITI और trade का चयन करें। Preference भरते समय अपने interest और future career को ध्यान में रखना बेहतर है।
  • यदि आपके लिए आवेदन शुल्क लागू है तो निर्धारित माध्यम से fee जमा करें।
  • पूरी जानकारी check करने के बाद application form को final submit करें और उसका print या PDF सुरक्षित अपने पास रख लें।

Rajasthan ITI Admission 2026 Selection Process

राजस्थान ITI में admission की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होती है। सामान्य रूप से उम्मीदवारों की eligibility और उपलब्ध seats के आधार पर admission process आगे किया जाता है।

इसमें निम्न चरण शामिल हो सकते हैं:

Online Application → Merit/Selection List → Seat Allotment → Document Verification → Fee Payment → Admission Confirmation

Government ITI और Private ITI में क्या अंतर है?

राजस्थान में Government और Private दोनों प्रकार के ITI कॉलेज उपलब्ध हैं। दोनों में admission लेने से पहले institute की सुविधाएं, trade, practical training, fees और placement/apprenticeship opportunities की जानकारी पहले समझ ले।

आधारGovernment ITIPrivate ITI
फीससामान्यतः कम हो सकती हैसंस्थान के अनुसार अलग
संस्थानसरकारीनिजी
ट्रेडउपलब्धता के अनुसारउपलब्धता के अनुसार
Trainingनिर्धारित curriculum के अनुसारinstitute के अनुसार
Admissionनिर्धारित नियमों के अनुसारसंबंधित नियमों के अनुसार

ITI करने के बाद क्या कर सकते हैं?

ITI केवल certificate प्राप्त करने तक सीमित नहीं है। Trade पूरा करने के बाद विद्यार्थी अपने career goals के अनुसार अलग-अलग विकल्प चुन सकते हैं।

कुछ संभावित विकल्प हमने आपको निचे बताये हैं:

  • Technical jobs के लिए आवेदन
  • Apprenticeship
  • संबंधित क्षेत्र में private job
  • Government recruitment की तैयारी
  • आगे की technical education
  • अनुभव के बाद self-employment
  • संबंधित trade में skill development

Rajasthan ITI Admission Online Registration Link

DescriptionLink
Rajasthan ITI Official Websitekdhte.rajasthan.gov.in
Rajasthan SSO Portalsso.rajasthan.gov.in
Rajasthan ITI Admission Form Apply Linkhttps://sso.rajasthan.gov.in/

FAQs – Rajasthan ITI Admission 2026

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

अगर आप ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा पास कर ली है तो आप राजस्थान आईटीआई में प्रवेश ले सकते है

क्या Rajasthan ITI Admission के लिए entrance exam होता है?

राजस्थान में आईटीआई में प्रवेश लेने के कोई भी प्रवेश परीक्षा नही होती है इसमें आपको सीधे आपके मार्कशीट में प्राप्त अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है

क्या लड़कियां भी ITI में admission ले सकती हैं?

हाँ, eligible female candidates भी उपलब्ध trades और admission rules के अनुसार ITI में प्रवेश ले सकती हैं।

1 thought on “Rajasthan ITI Admission 2026: आईटीआई आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस, जरूरी दस्तावेज और प्रवेश प्रक्रिया”

Leave a Reply