Rajasthan Polytechnic College Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस, काउंसलिंग और कॉलेज की पूरी जानकारी

Rajasthan Polytechnic College Admission 2026: Board of Technical Education, Rajasthan (BTER), Jodhpur की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा को पास करने वाले अभ्यार्थियों के लिए Diploma Engineering Admissions (2026-27) की आवेदन प्रक्रिया 17 मई, 2026 को शुरू कर दी है। राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में होने वाले ये एडमिशन इस साल Centre for Electronic Governance (CEG), Jaipur द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार अब 10 जून, 2026 तक DAP पोर्टल या ऑफिशियल वेबसाइट daprajasthan.co.in के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

राजस्थान में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग-अलग डिप्लोमा ट्रेड उपलब्ध होते हैं, जैसे Civil Engineering, Mechanical Engineering, Electrical Engineering, Computer Science और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रम। प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन, मेरिट/चयन प्रक्रिया, विकल्प भरना, सीट आवंटन और कॉलेज रिपोर्टिंग जैसे चरण शामिल किये गये हैं।

इस लेख में हम आपको Rajasthan Polytechnic Admission 2026, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, फीस, काउंसलिंग और कॉलेज चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में बताया है।

इस भी पढ़े: Rajasthan BPED Admission 2026 Apply Now

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 Important Dates

Event Date
Application Form Start17 May 2026
Last Date to Apply10 June 2026
Merit List ReleaseJuly 2026
First Counselling RoundJuly-August 2026
College ReportingAugust 2026

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 Highlights

विवरणजानकारी
प्रवेश का नामRajasthan Polytechnic Admission 2026
कोर्सDiploma in Engineering / Polytechnic
प्रवेश स्तर10वीं के बाद
पाठ्यक्रम की अवधिआमतौर पर 3 वर्ष
प्रवेश प्रक्रियामेरिट/नियमों के अनुसार
संस्थानसरकारी एवं निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज
आवेदन माध्यमऑनलाइन
राज्यराजस्थान
आधिकारिक जानकारीdteapp.hte.rajasthan.gov.in

Rajasthan Polytechnic में कौन-कौन से कोर्स होते हैं?

पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कई प्रकार के इंजीनियरिंग डिप्लोमा उपलब्ध करवाए जाते हैं। कॉलेज के अनुसार ट्रेड की उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है।

कुछ लोकप्रिय डिप्लोमा कोर्स इस प्रकार हैं:

  • Diploma in Civil Engineering
  • Diploma in Mechanical Engineering
  • Diploma in Electrical Engineering
  • Diploma in Computer Engineering
  • Diploma in Electronics Engineering
  • Diploma in Information Technology
  • Diploma in Automobile Engineering
  • Diploma in Architecture
  • Diploma in Fashion Design
  • Diploma in Interior Design

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 के लिए योग्यता

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश के लिए सामान्य रूप से विद्यार्थी को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। कुछ पाठ्यक्रमों में विषय संबंधी विशेष शर्तें भी लागू हो सकती हैं।

  • आपके पास में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो।
  • संबंधित पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित विषय और न्यूनतम अंक की शर्त पूरी करनी होगी।
  • अभ्यर्थी को राजस्थान का मूल निवासी हो।
  • आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को नियमानुसार नोटिफिकेशन के अनुसार छूट मिलेगी।
  • आयु सीमा या अन्य शर्तें यदि लागू हों तो आधिकारिक प्रवेश सूचना में देखे।

Rajasthan Polytechnic College Application Fees

राजस्थान डिप्लोमा इंजीनियरिंग एडमिशन 2026 के लिए, सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स से ₹354 की ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ीस ली जा रही है।

CategoryFees
सभी अभ्यर्थी₹354

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

जब आप admission का आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ेगी। तो आप इन दस्तावेजों को तैयार रखे :

  • 10वीं की अंकतालिका
  • 10वीं का प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • आय प्रमाण-पत्र, यदि आवश्यक हो
  • बैंक विवरण, यदि किसी प्रक्रिया में आवश्यक हो
  • अन्य निर्धारित प्रमाण-पत्र

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 आवेदन कैसे करें?

राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन फ़ॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें:

  • सबसे पहले, ऑफ़िशियल पोर्टल पर जाएँ।
  • होमपेज पर “New Registration” पर क्लिक करें।
  • अब, अपना मोबाइल नंबर और ज़रूरी जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • इसके बाद, सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ीस का भुगतान करें।
  • अब, “Choice Filling” और “Choice Locking” की प्रक्रिया पूरी करें।
  • आख़िर में, “Final Submit” पर क्लिक करें। एप्लीकेशन फ़ॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रूप से निकाल लें और अपने रिकॉर्ड के लिए रख लें।

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 में मेरिट और सीट आवंटन

राजस्थान पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए कोई भी एंट्रेंस एग्ज़ाम नहीं होती है, इसमें आपकी मेरिट लिस्ट पूरी तरह से आपके 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर तैयार की जाती है।

  • मेरिट 10वीं क्लास में मिले मार्क्स के आधार पर बनाई जाती है।
  • जिन CBSE बोर्ड के स्टूडेंट्स के पास CGPA/GPA है, उनके परसेंटेज की गणना एक तय फ़ॉर्मूले का इस्तेमाल करके निकाले जाते है।
  • अगर दो विधार्थियों के मार्क्स एक समान होते हैं, तो ज़्यादा उम्र वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।

Polytechnic College Counselling 2026

राजस्थान पॉलिटेक्निक काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

  • सबसे पहले, आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद, आपकी 10वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • फिर आपको कॉलेजों और ब्रांच के लिए अपनी पसंद (choices) भरनी होंगी।
  • आपको अपनी पसंद को लॉक करना होगा।
  • इसके बाद, सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी किए जाएंगे।
  • आपको अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग फ़ीस जमा करनी होगी।
  • ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
  • अगर ज़रूरत हो, तो ‘अपवर्ड मूवमेंट’ (Upward Movement) का विकल्प चुनें।

10वीं के बाद Polytechnic क्यों करें?

10वीं के बाद पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकता है जो जल्दी technical education शुरू करना चाहते हैं।

इसमें classroom learning के साथ practical और technical knowledge पर भी ध्यान दिया गया है। डिप्लोमा पूरा करने के बाद विद्यार्थी अपनी रुचि और उपलब्ध अवसरों के अनुसार नौकरी, आगे की पढ़ाई या अन्य career options का भी तलाश सकते हैं।

कुछ विद्यार्थी डिप्लोमा के बाद engineering में आगे की पढ़ाई भी देख सकते हैं। इसके लिए संबंधित संस्थान और प्रवेश नियमों की पात्रता की जांचना जरूरी कर ले।

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 के बाद Career Options

जब आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पूरा कर लेते है तो आप career options आपके अनुसार चुन सकते हैं।

उदाहरण के लिए:

  • Civil Engineering के बाद construction और infrastructure से जुड़े क्षेत्र
  • Mechanical Engineering के बाद manufacturing और production क्षेत्र
  • Electrical Engineering के बाद electrical और power-related क्षेत्र
  • Computer Engineering के बाद IT और computer-related roles
  • Automobile Engineering के बाद automobile और service industry

इसके अलावा विद्यार्थी competitive examinations और आगे की technical education के विकल्प भी देख सकते हैं।

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 में ध्यान रखने वाली बातें

आवेदन करते समय छोटी सी गलती भी परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए इन बातों का ध्यान जरुर रखें:

  • आवेदन केवल आधिकारिक जानकारी देखकर करें।
  • आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
  • नाम और जन्मतिथि 10वीं के दस्तावेजों के अनुसार भरें।
  • गलत document upload करने से बचें।
  • Application form का print/PDF सुरक्षित रखें।
  • Counselling में choice filling सोच-समझकर करें।
  • Seat allotment के बाद reporting की deadline जरूर देखें।
  • किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट को बिना जांचे पैसे न दें।

Rajasthan Polytechnic College Admission 2026 Important Links

DescriptionLink
BTER Rajasthan Admission Official NotificationPDF Download
Polytechnic Online Form 2026 Link Apply Now
Official Portalhttps://daprajasthan.co.in/

Rajasthan Polytechnic Admission 2026 FAQs

राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

राजस्थान पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन फ़ॉर्म 17 मई, 2026 से शुरू किये गये है।

राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026 के लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

राजस्थान पॉलिटेक्निक कॉलेजों में चयन, 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है।

राजस्थान पॉलिटेक्निक एडमिशन 2026 के लिए डेडलाइन क्या है?

राजस्थान पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन फ़ॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2026 रखी गई है।

2 thoughts on “Rajasthan Polytechnic College Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस, काउंसलिंग और कॉलेज की पूरी जानकारी”

Leave a Reply